Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda की ईवी सेगमेंट पर राज करने की तैयारी, Las Vegas में हुए CES 2024 के बाद कंपनी ने पेश की 2 नई Electric SUVs

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 05:00 PM (IST)

    जापानी कार निर्माता कंपनी Honda ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक कार- eNS2 और eNP2 को पेश किया है। होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिंगल मोटर है जो 68.8 ...और पढ़ें

    Honda ईवी सेगमेंट पर राज करने की तैयारी कर रही है।
    Honda ईवी सेगमेंट पर राज करने की तैयारी कर रही है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी Honda ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक कार- e:NS2 और e:NP2 को पेश किया है। विशेष रूप से चीनी बाजार के लिए अनवील किए गए ये मॉडल कंपनी की कुल ईवी संख्या को चार तक ले जाएंगे। दोनों वर्जन इसी साल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    बैटरी, मोटर और अन्य डिटेल्स 

    होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिंगल मोटर है, जो 68.8 kWh बैटरी से 204 हॉर्सपावर जेनरेट करती है। दोनों मॉडलों का व्हीलबेस, चौड़ाई और ऊंचाई समान है - क्रमशः 2,735 मिमी, 1,840 मिमी और 1,570 मिमी, लेकिन उनकी कुल लंबाई केवल 1 मिमी अलग है। आपको बता दें कि एनपी2 अधिक लंबी है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Bajaj Pulsar N160 नए बदलावों के साथ जल्द होगी लॉन्च, जानिए इंजन से लेकर नए फीचर्स तक की डिटेल

    डिजाइन 

    e:NS2 में एंगुलर एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप हैं, जबकि e:NP2 दुनिया भर में बिकने वाले मौजूदा सिविक जैसे आधुनिक होंडा वाहनों से काफी मिलती-जुलती है। आगे और पीछे के बंपर पर ब्रॉड हॉरिजेंटल बार एसयूवी द्वारा शेयर की गई समान डिजाइन हैं। इनकी ढलान वाली रूफ एक स्टैंडर्ड एसयूवी की वजाय क्रॉसओवर जैसी उपस्थिति प्रदान करती है।

    कंपनी का फ्यूचर प्लान 

    होंडा को उम्मीद है कि हाइब्रिड सहित ईवी की बिक्री में दो-तिहाई हिस्सेदारी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए, जापानी ऑटोमेकर ने अपनी नई ईवी लाइन, Honda 0 Series को पेश किया था। Las Vegas में हुए CES 2024 के दौरान सैलून और स्पेस-हब नाम के दो कॉन्सेप्ट मॉडल दिखाए गए थे।

    खबरें और भी

    इन मॉडलों के प्रोडक्शन वर्जन 2026 में विश्व स्तर पर लॉन्च किए जाएंगे, जो उत्तरी अमेरिका से शुरू होकर जापान, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण अमेरिका तक बढ़ेंगे। इसके अलावा, होंडा कथित तौर पर एक ऑल-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार पर भी काम कर रही है, जो ब्रांड की इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Mobility Global Expo 2024 कल होगा शुरू, Maruti से लेकर Hero तक कुल 28 बड़े ऑटोमेकर ले रहे हिस्सा