Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो करें इंतजार! 2023 से शुरु हो जाएगी इन गाड़ियों की डिलीवरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 02:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन बढ़ते जा रहा है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम अगले साल तक दस्तक देने वाली किफायती इलेक् ...और पढ़ें

    2023 से शुरु हो जाएगी इन गाड़ियों की डिलीवरी
    2023 से शुरु हो जाएगी इन गाड़ियों की डिलीवरी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप अपने लिए अगले साल तक एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहें है तो आज हम आपके लिए अगले साल लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है। इतना ही नहीं इनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम की हो सकती है। चलिए जानते है 2023 में आने वाले इन तीन मॉडल्स के बारें में ।

    Tata Tiago EV

    टाटा आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही है। टाटा ने पहले ही टियागो हैचबैक का ऑल - इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, कंपनी इसकी डिलीवरी 2023 की शुरुआत में कर सकती है। इसमें 19.2kWh और 24 kWh की बैटरी है जो 250 किमी रेंज और बाद वाला 315 किमी की रेंज देती है। आपको बता दे टाटा टियागो ईवी के छोटे बैटरी वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये है । ये 61PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 104 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें  3.3kW AC चार्जर भी देती है।

    MG Air EV

    एमजी ने हाल के दिनों में ये पुष्टि की है कि कंपनी भारतीय बाजार में Air EV एंट्री-लेवल EV की पेशकश करेगी। हालांकि इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।  कंपनी ने इससे पहले इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। वहीं कंपनी इस, ईवी को इंडोनेशियाई विनिर्देश में, ग्राहकों को दो बैटरी पैक का ऑप्शन भी दे रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अनुमान है कि कंपनी इसका पर्दापर्ण  जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में कर सकती है।

    Citroen C3 EV

    कंपनी इस कार की ब्रिकी 2023 में कर सकती है। ये एक एंट्री लेवल ईवी है। ये कार  C3 हैचबैक पर आधारित है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन इसकी कीमत भी 10 लाख रुपये तक कंपनी कर सकती है। फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी C3 EV दिसंबर में 2023 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च कर सकती है। आपको बता दे वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ईवी में  टाटा नेक्सॉन ईवी है जिसकी कीमत 14.99 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Alloy Wheels: अलॉय व्हील को लगवाना फायदा या फिर नुकसान? जानें पूरी डिटेल्स

    Seat Belt और Airbag में क्या है कनेक्शन? दुर्घटना से बचना है तो जान लें ये महत्वपूर्ण बात