Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA, Mahindra या MG, मार्च 2026 में किस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री रही सबसे ज्यादा

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    Electric Vehicles: मार्च 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 66% बढ़ी है। TATA Motors 8,224 यूनिट्स के साथ सबसे आगे रह। वहीं Mahindra और M ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल के लिए मार्च 2026 का महीना अच्छा रहा क्योंकि कुछ कंपनियों की मार्च 2026 की रिटेल बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भारी उछाल देखा गया है। पिछले साल मार्च 2025 की तुलना में इस साल की कुल बिक्री 66% बढ़कर 22,159 यूनिट्स पहुंच गई है।

    TATA Motors रहा आगे

    TATA Passengers Electric Mobility मार्च महीने की सेल में टॉप पर दिखी है। TATA ने इस महीने 8,224 यूनिट्स बेचकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पिछले साल, मार्च 2025 में, 4,990 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने 65% की बढ़ोतरी जर्ज की है। इस सफलता के पीछे TATA Nexon EV, Tiago EV और Punch EV की बढ़ती डिमांड भी रही है।

    Mahindra और MG की टक्कर

    इस बार की रिपोर्ट में Mahindra का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है। Mahindra ने इसमें 141% की ग्रोथ दिखाई है। कंपनी की बिक्री 2,166 यूनिट्स से बढ़कर 5,217 यूनिट्स पर पहुंच गई है। वहीं JSW MG Motor India भी पीछे नहीं है जिसने 5,113 यूनिट्स के साथ 21% की बढ़त हासिल की है।

    ईवी में नई एंट्री

    भारतीय बाजार में विदेशी कंपनियां भी हाथ आजमा रही हैं। Tesla ने मार्च 2026 में 49 डिलीवरी के साथ शुरुआत की है। साथ ही, Maruti Suzuki ने भी अपने पहल इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ 940 यूनिट्स की बिक्री के साथ शुरुआत की है। वहीं वियतनामी ब्रांड Vinfast ने भी पहले ही महीने में 688 यूनिट्स डिलीवर कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    Maker Mar'25 Mar'26 YoY Change%
    TATA PASSENGER ELECTRIC MOBILITY LTD 4,990 8,224 65%
    MAHINDRA ELECTRIC AUTOMOBILE LTD 2,166 5,217 141%
    JSW MG MOTOR INDIA PVT LTD 4,213 5,113 21%
    MARUTI SUZUKI INDIA LTD 0 940 -
    VINFAST AUTO INDIA PVT LTD 0 688 -
    HYUNDAI MOTOR INDIA LTD 905 473 -48%
    KIA INDIA PRIVATE LIMITED 25 457 1728%
    BMW INDIA PVT LTD 272 434 60%
    BYD INDIA PRIVATE LIMITED 452 413 -9%
    MERCEDES-BENZ 190 96 -49%
    TESLA INDIA MOTORS AND ENERGY PVT LTD 0 49 -
    STELLANTIS AUTOMOBILES INDIA PVT LTD 47 30 -36%
    VOLVO AUTO INDIA PVT LTD 52 22 -58%
    PORSCHE AG GERMANY 7 3 -57%
    ROLLS ROYCE 4 0 -100%
    AUDI AG 6 0 -100%
    --- --- --- ---
    Total 13,323 22,159 66%

    यह भी पढ़ें- Maruti Dzire vs Honda Amaze, कौन सी सेडान कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? पढ़ें पूरी डिटेल्स