Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिमांड इतनी कि करना पड़ रहा आधे साल तक इंतजार

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 04:00 PM (IST)

    Mahindra XUV 3XO की डिमांड इसके दोबारा लॉन्च होने के बाद से बढ़ी है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को इसकी डिलिवरी के लिए आधा साल तक का इ ...और पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक बढ़ा।
    Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक बढ़ा।

    HighLights

    1. पेट्रोल वेरिएंट की अधिकतम प्रतीक्षा अवधि छह महीने है।
    2. डीजल वेरिएंट के लिए प्रतीक्षा अवधि सिर्फ एक महीने है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल में XUV300 के फेसलिफ्ट XUV 3XO को लॉन्च होने के बाद से इसकी डिमांड पहले से ज्यादा बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हर महीने 9,000-10,000 यूनिट प्रति महीने बिक्री हो रही है, जो अपडेट मिलने से पहले करीब 4,000 यूनिट थी। इसकी बुकिंग को लेकर अब हाल यह है को लोगों को इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए आधे साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि Mahindra XUV 3XO के किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार करना पड़ रहा है।

    Mahindra XUV 3XO

    Mahindra XUV 3XO: कितना वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा XUV 3XO के बेस MX1 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा 6 महीने तक का है। वहीं, इसके उच्च-स्पेक AX5 L, AX7 और AX7 L पेट्रोल वेरिएंट पर करीब दो से तीन महीने का वेटिंग पीरियड है। इसके मिड-स्पेक AX5 ट्रिम का वेटिंग पीरियड चार महीने तक है। महिंद्रा XUV 3XO के सभी वेरिएंट का वेटिंग पीरियड एक महीने तक के लिए है।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

    Mahindra XUV 3XO: इंजन ऑप्शन

    महिंद्रा XUV 3XO में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS तकनीक और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। यह तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल है। इसके पेट्रोल वाले इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं डीजल इंजन को मैनुअल और 6-स्पीड AMT ऑप्शन मिलता है।

    Mahindra XUV 3XO: कीमत

    महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये तक है। यह नौ ट्रिम में आती है। 

    यह भी पढ़ें- Renault Cars पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Kiger और Triber पर 70,000 रुपये तक की छूट

    खबरें और भी