Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो साल पहले दिखाया कॉन्‍सेप्‍ट, अब सामने आएगा प्रोडक्‍शन वर्जन, लॉन्‍च के लिए अभी कितना करना होगा इंतजार

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 02:00 PM (IST)

    Auto Expo 2025 भारत में 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 के बीच Bharat Mobility 2025 के तहत Auto Expo का आयोजन किया जाएगा। जिसमें Maruti की ओर से कुछ कारों क ...और पढ़ें

    Maruti की ओर से पिछले ऑटो एक्‍सपो में क्‍या ऑफर किया गया था। जानें डिटेल।
    Maruti की ओर से पिछले ऑटो एक्‍सपो में क्‍या ऑफर किया गया था। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। हर बार कारों के मेले में कई नए वाहनों को पेश किया जाता है। Maruti की ओर से भी पिछले ऑटो एक्‍सपो के दौरान तीन कारों को पेश किया गया था। पिछले ऑटो एक्‍सपो से लेकर Auto Expo 2025 के बीच इन कारों का क्‍या अपडेट रहा। कितनी कारों को लॉन्‍च किया गया और किन कारों का इंतजार अभी भी बाकी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Auto Expo 2023 में पेश हुई थीं ये कारें

    भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से पिछले ऑटो एक्‍सपो के दौरान तीन कारों को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। जिनमें से 11 जनवरी 2023 को कंपनी ने पहली Electric SUV के तौर पर Maruti EVX को पेश किया था। जिसके बाद 12 जनवरी 2023 को Maruti Fronx और Maruti Jimny को पेश किया गया था।

    2023 में लॉन्‍च की थी दो SUV

    Auto Expo 2023 में Fronx और Jimny को पेश करने के बाद दोनों को 2023 में ही लॉन्‍च कर दिया गया था। जिनको कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप Nexa के जरिए बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया गया था। इनमें से Fronx को Maruti Baleno और Breeza के बीच रखा गया था। वहीं ऑफ रोडिंग सेगमेंट में Jimny को कंपनी की ओर से ऑफर किया गया।

    कैसा रहा प्रदर्शन

    आंकड़ों की बात करें तो कंपनी की ओर से लॉन्‍च की गई Maruti Fronx को तो सफलता मिली। लेकिन इस मामले में Jimny थोड़ा पीछे नज़र आई।

    Maruti EVX से क्‍या उम्‍मीद

    Auto Expo 2023 में कंपनी ने तीसरी गाड़ी के तौर पर Electric SUV मारुति EVX के कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को पेश किया था। साथ ही यह जानकारी भी दी गई थी कि इसे 2025 तक लॉन्‍च किया जा सकता है। 2024 में हुए Bharat Mobility में भी इसके कॉन्‍सेप्‍ट को शोकेस किया गया था। अब जल्‍द ही Auto Expo 2025 शुरू होने वाला है। लेकिन कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अभी इसे सिर्फ पेश ही किया जाएगा। जबकि ग्राहक इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्‍या मारुति पहली Electric गाड़ी के तौर पर E-Vitara लोगों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं। वैसे मारुति से उम्‍मीद तब ज्‍यादा हो जाती हैं जब कंपनी की योजना देश में हर साल 30 लाख यूनिट्स की बिक्री करने की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025: कैसे मिलेगी Ticket, क्‍या होगी Timing, किस दिन से आम जनता की होगी एंट्री, पढ़ें पूरी डिटेल