Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    792 किमी की रेंज और लग्जरी फीचर्स; भारत में लॉन्च हुई Mercedes CLA EV, क्या है कीमत और खासियत

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 02:19 PM (IST)

    Mercedes Benz CLA: मर्सिडीज बेंज CLA EV में 85 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। य़ह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 792 किमी तक की रेंज देती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes Benz ने CLA के तौर पर भारत में दोबारा वापसी की। लेकिन इस बार इलेक्ट्रिक कार के रूप में आई है। साल 2020 में इसके पट्रोल-डीजल मॉडल के होने के बाद अब यह ब्रांड की सबसे सस्ती (एंट्री-लेवल) इलेक्ट्रिक सेडान बन गई है। नई इलेक्ट्रिक CLA को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

    वेरिएंट और कीमत

    नई EV CLA को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। पहला है CLA 200 जिसकी कीमत 55 लाख (एक्स-शोरूम) है। अगला है CLA 250+ जिसकी कीमत 59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और तीसरा है Launch Edition जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 64 लाख रुपए रखी गई है।

    Mercedes Benz CLA EV डिजाइन

    इसे एक स्लीक कूपे डिजाइन दिया गया है जिसे हवा के बहाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके सामने के हिस्से में चमकदार काली बंद ग्रिल है जिस पर चमकते हुए थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो बने हैं। इसमें खास-ट्विन-पॉड LED हेडलैंप्स हैं जो एक पतली लाइट बार से जुड़े हुए हैं। इसी तरह की एक लाइट पट्टी पीछे की तरफ भी दी गई है।

    cla ev

    लुक और कलर ऑप्शन

    इसमें दरवाजों के अंदर फिट होने वाले फ्लश होड हैंडल्स और 18-इंच के AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों के लिए यह कार कई कलर्स में उपलब्ध है जिसमें क्लियर ब्लू, कॉस्मिक ब्लू, पोलप व्हाइट, अल्पाइन ग्रे और पेटागोनिया रेड शामिल है।

    खबरें और भी

    इंटीरियर और फीचर्स

    इस कार का इंटीरियर Mercedes Benz के लेटेस्ट डिजाइन पर आधारित है। इसमें 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पैसेंजर साइड के लिए एक अलग डिस्प्ले का विकल्प भी उपलब्ध है। कार में मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीटें एक फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    इसके अलावा, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर प्रीमियल ट्रिम डिटेल्स और स्टीयरिंग पर टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर्स और रेटिंग

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इलेक्ट्रिक कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    चार्जिंर पावर और स्पीड

    भारतीय बाजार में लिए Mercedes-Benz ने CLA 200 वेरिएंट लॉन्च किया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 542 किमी की रेंज देता है। वहीं, CLA 250+ वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 792 किमी तक की रेंज देता है। इस वेरिएंट में 85 kWh की बैटरी और पीछे की तरफ लगी इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो लगभग 268hp की पावर और 335nm का टॉर्क पैदा करती है।

    इसकी बैटरी 250 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे सिर्फ 20 मिनट में 400 किमी तक की रेंज मिल सकती है। इसके अलावा, इस सेडान में एक खास टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जिसकी मदद से यह कार सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Hero, TVS या Ather; कौन सी है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर? कीमत 44,990 रुपए से शुरू