Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mercedes अगले दो सालों में लॉन्च करेगी 6 नई EV, हर सेगमेंट में मिलेगा नया विकल्प

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 01:29 PM (IST)

    Mercedes-Benz EVs: मर्सिडीज अगले 2 साल में भारत में 6 नई इलेक्ट्रि कारें लॉन्च करेगी। कंपनी अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ हर बजट और सेगमेंट में इलेक्ट्रि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz India अपने EV की संख्या को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी अगले 18 से 24 महीनों में 6 ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआत CLA इलेक्ट्रिक के लॉन्च के साथ हो चुकी है। अब कंपनी अपने मुख्य मॉडल्स में इलेक्ट्रिक का विकल्प देने पर जोर दे रही है।

    कंपनी ने बदला प्लान

    पहले कंपनी केवल महंगे और हाई-एंड इलेक्ट्रिक मॉडल पर ध्यान दे रही थी लेकिन अब वह अलग-अलग सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाएगी। इसका मकसद अधिक ग्राहकों तक पहुंचना है क्योंकि लग्जरी कारों के बाजार में अब लोग इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

    नई CLA इलेक्ट्रिक की शुरुआत

    Mercedes-Benz की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में CLA इलेक्ट्रिक पहला मॉडल होगा। यह कार कंपनी के नए MMA प्लैटफॉर्म और सबसे नए MB.OS सॉफ्टवेयर पर आधारित है जो भविष्य के बाकी मॉडल्स के लिए आधार बनेगा। बता दें कि, इसमें 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्टर का इस्तेमाल किया गया है।

    हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार

    Mercedes-Benz अपने सभी सेगमेंट में EV लाने की तैयारी कर रही है जिसमें SUV और सेडान दोनों ही शामिल हैं। कंपनी की प्लानिंग में GLC EV और E-Class EV जैसे मॉडल्स शामिल हैं। भारत में SUV की भारी मांग को देखते हुए GLC EV काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। वहीं, C-Class EV को लग्जरी सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए लाया जाएगा। कंपनी साल 2026 में दो और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है लेकिन अभी उनके नाम नहीं बताए गए हैं।

    खबरें और भी

    पेट्रोल-डीजल रहेंगी जारी

    Mercedes-Benz ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ वे पेट्रोल और डीजल मॉडल बेचना जारी रखेंगे। लग्जरी सेगमेंट में अभी भी लोग इलेक्ट्रिक कार को अपनी मुख्य गाड़ी के बजाय दूसरी गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। SUV सेगमेंट में अभी भी डीजल मॉडल की बिक्री काफी ज्यादा होती है। ग्राहकों का फैसला कीमत, सरकारी छूट और गाड़ी की रीसेल वैल्यू पर भी निर्भर करता है।

    यह भी पढ़ें- 792 किमी की रेंज और लग्जरी फीचर्स; भारत में लॉन्च हुई Mercedes CLA EV, क्या है कीमत और खासियत