Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni चेन्नई सर्किट पर चलाते दिखे KTM 390 Duke, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:30 PM (IST)

    MS Dhoni KTM 390 Duke: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में चेन्नई के सर्किट पर KTM 390 Duke बाइक चलाते हुए देखा गया है जिसका वी ...और पढ़ें

    Image: circleofcricket/instagram

    Image: circleofcricket/instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni को हाल ही में चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में बाइक चलाते हुए देखा गया है और यह नजारा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें सर्किट पर KTM 390 Duke चलाते देखा गया है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही अपने बाइक्स के शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरों में धोनी को पिट लेन में लौटने से पहले कई चक्कर लगाते हुए दिखाया गया है।

    KTM 390 Duke

    सोशल मीडिया X पर शेयर किए गए वीडियो में MS Dhoni जो बाइक चलाते दिख रहे हैं वह KTM 390 Duke है। यह एक ऐसी बाइक है जो अपनी हैंडलिंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। मौजूदा स्टैंडर्ड 390 Duke में 350cc का इंजन है और यह 41hp और 33.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.84 लाख रुपए है।

    क्या हैं फीचर्स?

    इस बाइक का वजन 168.3kg है और इसमें 15 लीटर की फ्यूल टैंक मिलता है। इसके अलावा, इसमें 183mm ग्राउंड क्लीयरेंस के 800mm की सीट हाइट दी गई है। यह आगे की तरफ पूरी तरह से एडजस्टेबल डब्लूपी USD Forks और पीछे एक डब्लूपी रियर मोनोशॉक के साथ 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

    ब्रेकिंग और फीचर्स

    इसके फ्रंट और रियर दोनों में ही सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है जो रियर-व्हील स्विचैबिलिटी के साथ डुअल-चैनल ABS के साथ आता है। इसमें 5 इंच की TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, तीन राइडिंग मोड्स, एक बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।

    खबरें और भी

    धोनी का सर्किट में दिखना उन लोगों के लिए कोई हैरानी की बात नहीं है जो उन्हें सालों से जानते हैं। उनके गैरेज में कई सारी ऐसी बाइक्स शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- KTM 390 Adventure रेंज की कीमत में हुई बढ़ोतरी, किस मोटरसाइकिल को खरीदना हुआ कितना महंगा