Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Creta की नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, टेस्टिंग के दौरान मिली बड़ी जानकारी

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 01:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इसकी नई जेनरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली

    वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta की भी बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी की नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसे हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    नई जेनरेशन की तैयारी

    हुंडई की ओर से क्रेटा को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता अपनी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

    हो रही टेस्टिंग

    रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की नई जेनरेशन की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को हाल में ही अमेरिका में देखा गया है। जिससे कई जानकारी मिली हैं।

    क्‍या मिली जानकारी

    हुंडई की ओर से एसयूवी की नई जेनरेशन को मौजूदा के मुकाबले ज्‍यादा बड़ा बनाया जाएगा। इसके साथ ही एसयूवी में कई बड़े बदलाव भी किए जा सकते हैं। हालांकि देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी। फिर भी इसके आकार की जानकारी मिली है।

    क्‍या होगी खासियत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नई जेनरेशन को निर्माता की ओर से आकार में बड़ा और ज्‍यादा बॉक्‍सी डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। जिसमें आयताकार हेडलाइट, सीधा बोनट, नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना, नए बंपर और ग्रिल को दिया जा सकता है।

    मिलेंगे ये फीचर्स

    हुंडई की ओर से नई जेनरेशन क्रेटा में नया स्‍टेयरिंग व्‍हील, नया लोगो, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर को दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए कई नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी में मौजूदा 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प ही दिए जाएंगे। साथ ही इसमें हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्‍प भी दिया जा सकता है। जिसके साथ छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी मिल सकते हैं।

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्‍च पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे 2027 में पेश किया जा सकता है। जिसके कुछ समय बाद इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- इन 5 मिड साइज एसयूवी के आगे फीकी पड़ गई बाकी गाड़ियां, Hyundai, Kia के साथ Tata भी Top 5 में शामिल