Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sedan Car Sale: August 2024 में रही इन सेडान कारों की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Maruti, Hyundai Honda और VW

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 02:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के अलावा आराम और लग्‍जरी के लिए सेडान कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में अपन ...और पढ़ें

    August 2024 के दौरान Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।
    August 2024 के दौरान Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. एसयूवी और हैचबैक के साथ मिड साइज सेडान कारों की भी रही मांग
    2. Maruti, Hyundai, Honda, VW की सेडान कारों की रही सबसे ज्‍यादा मांग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Sedan Car सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको August 2024 के दौरान Top-5 Sedan Cars की जानकारी दे रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    मारुति, स्‍कोडा, फॉक्‍सवैगन, होंडा और हुंडई जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से देश में कई बेहतरीन सेडान कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 के दौरान देशभर में एसयूवी और हैचबैक के साथ ही मिड साइज सेडान कारों की मांग भी देखने को मिली। इस सेगमेंट में देशभर में बीते महीने कुल 24 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस सेगमेंट की बिक्री में 26 फीसदी से ज्‍यादा की कमी दर्ज की गई। पिछले साल August में इन कारों की कुल बिक्री 33 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की रही थी।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिमांड इतनी कि करना पड़ रहा आधे साल तक इंतजार

    पहले नंबर पर Maruti Dzire

    August 2024 के दौरान देश में सबसे ज्‍यादा Maruti Dzire की मांग रही। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने में इसकी कुल 10627 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल 13293 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    दूसरे नंबर पर रही Hyundai Aura

    मिड साइज सेडान सेगमेंट में दूसरे नंबर पर भी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hyundai Aura रही। इस कार की बीते महीने कुल 4304 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 4892 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    खबरें और भी

    तीसरे नंबर पर Honda Amaze

    होंडा की ओर से अमेज को भी सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कॉम्‍पैक्‍ट सेडान की August 2024 के दौरान 2585 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल August 2023 में इसकी 3564 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    अगले नंबर पर Volkswagen Virtus 

    टॉप-3 में भले ही कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारें रही हैं, लेकिन Top-5 में Volkswagen Virtus भी शामिल रही। फॉक्‍सवैगन की ओर से वर्टुस को मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की August 2024 के दौरान कुल 1876 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल August 2023 में इस सेडान कार की कुल बिक्री 2140 यूनिट्स की रही थी।

    Top-5 में आखिरी पायदान पर रही Hyundai Verna

    हुंडई की ओर से वर्ना को भी मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। टॉप-5 सेडान कारों की लिस्‍ट में यह कार भी शामिल हुई। August 2024 के दौरान इसकी 1194 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इसकी 2576 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Renault Cars पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Kiger और Triber पर 70,000 रुपये तक की छूट