Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shahrukh Khan ने खरीदी 5 करोड़ की नई Cadillac Escalade, क्या है इसके फीचर्स और इंजन पावर

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:15 PM (IST)

    Shahrukh Khan New Cadillac: बॉलीवुड के किंग खान ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में 5 करोड़ की शानदार कैडिलैक एस्केलेड शामिल की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं और बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा आंकी गई है। किंग खान के पास Rolls Royce Cullinan, Bentley Continental GT और Buggati Veyron जैसी कई लग्जरी कारें पहले से मौजूद हैं। हाल ही में उनके कलेक्शन में नई कार शामिल हुई है।

    शाहरुख खान की नई कार

    Shahrukh Khan को हाल ही में एक ब्लैक कलर की Cadillac Escalade में देखा गया है जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हाल ही में insanelyluxuriousindians नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो सामने आया है और इसे 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    कार का साइज और डिजाइन

    Cadillac Escalade एक विशाल SUV है जिसकी लंबाई 5.3 मीटर से ज्यादा है। इसकी चौड़ाई और ऊंचाई 2 मीटर से ज्यादा है और इसका व्हीलबेस 3,071nm है। इस SUV का आकार बॉक्स जैसा है। इसके सामने के हिस्से में खड़ी लाइनों वाली LED DRLs, Horizontal LED हेडलाइट्स और एक बड़ी ग्रिल दी गई है। साइड की बात करें तो इसमें 22-इंच के बड़े पहिए और काले शीशे दिए गए हैं।

    गाड़ी के पिछले हिस्से में एक छोटा रूफ स्पॉइलर, खड़ी बनावट वाली LED टेललाइट्स और एक बड़ी विंडस्क्रीन मिलता है।

    क्या हैं इसके फीचर्स?

    Cadillac Escalade कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस गाड़ी के डैशबोर्ड पर 55-इंच की विशाल OLED स्क्रीन दी गई है जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है। इस स्क्रीन में पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा मिलती है।

    इसके अलावा, इस SUV में 38 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो 360-डिग्री साउंड और Dolby Atmos को सपोर्ट करता है।

    खबरें और भी

    कैडिलेक एस्केलेड का इंजन

    Cadillac Escalade में इंजन की तीन विकल्प मिलते हैं। एक 6.2 लीटर V8 इंजन, एक 3-लीटर ड्यूरामैक्स टर्बो डीजल इंजन और हाई-परफॉर्मेंस V8 इंजन। इसका स्टैंडर्ड V8 इंजन 420hp की पावर और 623nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका हाई-परफॉर्मेंस V8 इंजन 682hp की जबरदस्त पावर देने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें- DMRC ने शुरू की दिल्ली की पहली Hydrogen Bus सेवा, जानें क्या होगी टाइमिंग रूट और सुविधाएं