Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, नए लुक और सनरूफ के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:01 PM (GMT+05:30)

    TATA Nexon Camo Edition: TATA Nexon Camo Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Nexon Camo Edition को भारत में 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया कैमो एडिशन एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स के मामले में कई अपग्रेड के साथ आता है। यह कैमो एडिशन SUV के क्रिएटिव औपर उससे ऊपर के ट्रिम्स पर आधारित है और इसे सीमित समय के लिए पेश किया जाएगा। Nexon को भारत में पहली बार साल 2017 में लॉन्च किया गया था। 

    एक्सटीरियर डिजाइन

    कंपनी ने TATA Nexon Camo Edition के साथ दो नए एक्सलूसिव कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इन कलर ऑप्शन के नाम Munnar Mist और Coorg Cloud है। एक्सटीरियर में किए गए बाकी बदलावों में एक स्पेशल कैमो बैजिंग शामिल है जिसे SUV के फ्रंट फेंडर पर लगाया गया है।

    tata nexon camo edition interior

    इंटीरियर और फीचर्स

    केबिन के अंदर कैमो एडिशन में कुछ बहुत खास बदलाव किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण Wireless Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ नया 12.3 इंच का हरमन कार्डन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर भी कैमो बैजिंग मिलती है। इसमें एक डैशकैम भी मिलता है जो 360 डिग्री कैमरे के साथ काम करता है।

    इन सभी चीजों के अलावा Nexon में पैमोरमिक सनरूफ, JBL 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और बाकी फीचर्स मिलते रहेंगे।

    tata nexon camo edition interior (1)

    इंजन और पावर

    Nexon Camo Edition को पावरट्रेन के मुताबिक पर कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कैमो एडिशन में भी 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन वही यूनिट है जो SUV के CNG वर्जन को पावर देती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पेट्रोल इंजन 120hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है तो वहीं डीजल इंजन 115hp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क देता है।

    यह भी पढ़ें- 25 लाख से कम कीमत और 600 किमी की रेंज वाली 5 बेस्ट SUV, लिस्ट में Mahindra और TATA की गाड़ियां शामिल