Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवा राइडर्स के लिए TVS ला रहा है नई Apache RR 200 MiniGP रेस बाइक

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:29 PM (IST)

    TVS Apache RR 200: TVS ने 10 से 14 साल के युवा राइडर्स के लिए नई ट्रैक-ओनली Apache RR 200 MiniGP पेश की है जिसका वजन सिर्फ 90 किलो है और पावर 23hp है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS ने 10 से 14 साल के युवा राइडर्स के लिए नई रेस बाइक पेश की है जिसका नाम है Apache RR 200 MiniGP। हालांकि, इसे सिर्फ ट्रैक पर चलाया जा सकेगा और इस RR 200 में रोड पर चलने वाली Apache RTR 200 4V के इंजन का ट्यून्ड वर्जन इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन को रोड लीगल बाइक की तुलना में काफी हद तक नए डिजाइन किए गए फ्रेम और चेसिस में लगाया गया है।

    इंजन और पावर

    Apache RR 200 में रोड RTR 200 4V वाला है 197.5cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है लेकिन इसमें कुछ मामूली अंतर है। इसमें 300mm सेमी फ्लैट साइट कार्बोरेटर के जरिए फ्यूल दिया जाता है और यह कॉनिकल फ्री फ्लो एयर फिल्टर के जरिए सांस लेता है। RR 200 में फ्री फ्लो एग्जॉस्ट भी है जिसकी पावर RTR 200 के 20.8hp से बढ़कर 23hp हो जाती है।

    चेसिस सस्पेंशन और ब्रेक

    इस इंजन को RTR 200 स्ट्रीट नेकेड के काफी बदले हुए चेसिस में फिट किया गया है जिसमें शार्पर रेक एंगल, छोटा स्विंगआर्म, छोटा व्हीलबेस और यूरोग्रिप बी टायरों वाले छोटे 12-इंच के पहिए दिए गए हैं। इसमें दोनों तरफ पूरी तरह से एडजसट होने वाला सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही, इसमें फ्रंट में 200mm डिस्क और 180mm डिस्क ब्रेक द्वारा संभाली जाती है।

    बाइक का वजन

    एल्युमीनियम फ्यूल टैंक और हल्की एयरोडायनामिक बॉडीवर्क के साथ-साथ ऊपर बताए गए सभी बदलावों की वजह से RR 200 का वजन सिर्फ 90kg है। RTR 200 की तुलना में इसका वजन लगभग 60 किलो तक कम है। हालाकि, दोनों ही बाइक्स एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kawasaki ने लॉन्च की नई Ninja 300, जानिए क्या है इसकी कीमत फीचर्स और खासियत