TVS Apache RTR 160 को खरीदना हुआ महंगा, जानिए अब नई मोटरसाकिल के लिए कितनी ढीली होगी जेब
TVS Apache 160 Price Hike: टीवीएस ने अपनी लोकप्रिय बाइक Apache RTR 2V और 4V की कीमतों में 500 से 600 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TFT क्लस्टर और Google Maps मिररिंग के साथ अपडेटेड Bajaj Pulsar N160 4V को लॉन्च किया है। इस बाइक की सीधी टक्कर Apache RTR 160 2V और Apache RTR 160 4V से हे जिसकी कीमतों में कंपनी ने कुछ बढ़ोतरी की है। आइए जानतें हैं इसकी कीमतों में कितना इजाफा हुआ है।
कीमत में बदलाव
Apache RTR 160 2V के कॉम्पटिशन में Bajaj की क्लासिक पल्सर 150, Honda SP160, Hero Extreme 160R 2V और Yamaha FZ-S V4 शामिल हैं। अगस्त 2026 के महीने में Apache RTR 160 2V और Apache RTR 160 4V दोनों की कीमतों में 600 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस 600 रुपए की कीमत में बढ़ोतरी के साथ कोई नया फीचर नहीं जोड़ा गया है।
RTR 160 2V की कीमतें
अगस्त 2026 के महीने में Apache RTR 160 2V में 500 रुपए की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह कीमत बढ़ोतरी Apache RTR 160 2V के RM ड्रम ब्लैक एडिशन लागू नहीं है। बाकी वेरिएंट जैसे आरएम ड्रम आरएम डिस्क, आरएम डिस्क बीटी, रेसिंग एडिशन और डुअल चैनल ABS वेरिएंट में अब पहले से 500 रुपए महंगे हैं।
RTR 160 4V की कीमत
Apache RTR 160 4V के साथ अधिकतम कीमत में बढ़ोतरी 600 रुपए है और यह USD वेरिएंट के साथ डुअल चैनल ABS में हैं। टॉप-स्पेक USD विथ TFT वेरिएंट को थोड़ा कम यानी 500 रुपए की कीमत में बढ़ोतरी मिली है। RM डिस्क (ब्लैक एडिशन) और सिंगल चैनल ABS जैसे वेरिएंट को अगस्त 2026 में कोई कीमत बढ़ोतरी नहीं हुई है।
खबरें और भी
इंजन और स्पेक्स
दोनों ही बाइक्स मैकेनिकली तौर पर एक जैसी हैं क्योंकि वे अपने इंजनों को उसी ट्यून में आगे बढ़ाती हैं। 2V मॉडल में 15.82bhp और 13.9nm टॉर्क जनरेट करने वाले 2V हेड के साथ 159.7cc का सिंगल सिलिंडर एयर-कूलड इंजन मिलता है जबकि 4V मॉडल में 17.55bhp और 14.73nm का टॉर्क जनरेट करने वाल 4V हेड के साथ 159.7cc का सिंगल सिलिंडर ऑयल-कूल्ड इंजन है।