Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vehicle Sales: मार्च 2024 में वाहनों की बिक्री में हुई कितनी बढ़ोतरी, FADA ने जारी की रिपोर्ट

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 11:00 AM (IST)

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक March 2024 में ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही मंथली बेसिस पर भी ...और पढ़ें

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक March 2024 में वाहनों की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।
    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक March 2024 में वाहनों की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। March 2024 देशभर की ऑटो कंपनियों के लिए बेहतर रहा। बीते महीने के दौरान देशभर में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    फाडा (FADA) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में March 2024 के दौरान कुल 2127177 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री दर्ज की गई है।

    किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1529875 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 322345 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में March 2024 के दौरान कुल 105222 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 91289 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 78446 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra ने फिर जारी किया XUV 3XO का Teaser, इन फीचर्स की मिली जानकारी, जानें डिटेल

    किसमें कितनी बढ़ोतरी

    फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी तीन पहिया सेगमेंट में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 17.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 5.44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दो पहिया वाहन सेगमेंट रहा। वही निजी वाहन सेगमेंट में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 6.17 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। कमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 5.87 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। इसके बाद ट्रैक्‍टर सेगमेंट में भी 3.33 फीसदी की कमी आई।

    खबरें और भी

    March 2023 में कितनी बिक्री

    बीते साल March महीने में देशभर में कुल 2062409 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल March महीने में कुल बिक्री में 3.14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1450913 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 343523, तीन पहिया सेगमेंट में 89837, कमर्शियल सेगमेंट में 96984 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 81148 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट में Tata Punch की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन हुआ शामिल