भारत-नेपाल सीमा पर 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहे थे प्रवेश
एसएसबी ने अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें
-1785776046686_m.webp)
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक। (जागरण)
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।
वे बिना वैध पासपोर्ट-वीजा के भारत में घुसे थे।
सिलीगुड़ी कॉरिडोर से बांग्लादेश लौटने की थी योजना।
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा की बी कंपनी, डूबाटोला अंतर्गत आमगाछी सीमा चौकी के जवानों ने सोमवार को नियमित गश्ती के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान रहमत अली (43), पिता अब्दुल बारेक तथा मो. जमाल हसन जिहाद (22), पिता मो. जमाल हुसैन मोल्ला, दोनों निवासी बितारा, कचुआ, जिला चांदपुर, बांग्लादेश के रूप में हुई।
दोनों बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर रहा था। उसके पास से दो मोबाइल और मोबाइल में पासपोर्ट मिला है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे आमगाछी बीओपी के जवान सीमा स्तंभ संख्या-174 के समीप भारतीय सीमा में लगभग 20 मीटर अंदर स्थित सोनामनी गोदाम क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रहे थे।
गश्ती दल का नेतृत्व एएसआई/जीडी लालनुन माविया कर रहे थे। उनके साथ पांच अन्य एसएसबी जवान शामिल थे। गश्ती के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान रहमत अली (43) और मो. जमाल हसन जिहाद (22) बांग्लादेश के रूप में हुई।
बिना वीजा के प्रवेश
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने एसएसबी को बताया कि वे नेपाल के काठमांडू से बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर सिलीगुड़ी कॉरिडोर (पश्चिम बंगाल) के रास्ते असम-बांग्लादेश सीमा होते हुए अपने देश लौटने की योजना बना रहे थे। एसएसबी की इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरें और भी
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों द्वारा की गई यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।