भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 630 KG गांजा जब्त; 1 तस्कर गिरफ्तार
सिकटी पुलिस और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई में 630 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी अं ...और पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 630 KG गांजा जब्त; 1 तस्कर गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। इंडो-नेपाल सीमा पर शराब, स्मैक तथा गांजा की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ तस्कर डाल-डाल चल रहें हैं तो वहीं सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस तथा एसएसबी के जवान पत्ते की राह अख्तियार कर इस गिरोह की कमर तोड़ने में लगे हैं।
इसी कड़ी में सिकटी थाना पुलिस तथा एसएसबी 52वीं वाहिनी डी कंपनी लेटी के संयुक्त प्रयास से भारी मात्रा में गांजा को जब्त की है। इस संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को भी दबोचा गया है।
प्लास्टिक की 21 बोरी में कुल 630 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। सूत्रों की मानें तो जब्त गांजा मारिजुआना किस्म की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए लेटी कंपनी के इंस्पेक्टर राजवीर मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई। गुरुवार की देर रात्रि सूचना मिली कि इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 163 भोलानी से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के तत्पश्चात इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।
सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह तथा इंस्पेक्टर राजवीर मीणा के संयुक्त नेतृत्व मेंएक विशेष टीम बनाई गई। जब टीम उक्त स्थल पर पहुंची तो कुछ लोग नेपाल की तरफ से सिर पर बोरी लिए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए, पुलिस पर नजर पड़ते हीं सभी बोरी को भारतीय क्षेत्र में फेंक भागने लगे।
हालांकि, जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन सभी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग निकले, जबकि एक को जवानों ने धर दबोचा। गिरफ्तार गांजा तस्कर मो मुश्ताक पुत्र मो अकबर सिकटी थाना क्षेत्र के बौका मजरख गांव का निवासी बताया जा रहा है।
खबरें और भी
यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय स्तंभ संख्या 163 से लगभग एक किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में हुई है। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी देने से बच रहे है। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.5 करोड़ आंकी जा रही है।
इधर, मामले में एसएसबी जवान द्वारा दिए आवेदन के आधार पर सिकटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं बरामद गांजा को जब्ती सूची बनाकर सिकटी थाना को सौंप दिया गया है।
बताते चलें कि इससे पूर्व पांच जनवरी को सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी लेटी ने चार बोरी में 123 किलोग्राम तथा गत नौ जनवरी को एसएसबी की लेलोखर कंपनी तथा कुआड़ी थाना पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में नौ बोरी में 278 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था।