Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में उद्योग विभाग के GM ने मांगी ₹85 हजार की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार  

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:18 AM (IST)

    निगरानी विभाग ने अररिया में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मशीन सप्लायर ...और पढ़ें

    निगरानी टीम की गिरफ्तार में घूसखोर अधिकारी। फोटो जागरण

    निगरानी टीम की गिरफ्तार में घूसखोर अधिकारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल गिरफ्तार।

    2. निगरानी विभाग ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा।

    3. मशीन सप्लायर से कमीशन मांगने पर हुई कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, अररिया। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई अररिया स्थित उनके किराए के आवास पर की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महाप्रबंधक से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने बताया कि मशीन सप्लायर कमरे आलम ने महाप्रबंधक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मशीनों की आपूर्ति के एवज में महाप्रबंधक द्वारा कमीशन की मांग की जा रही थी।

    5 प्रतिशत कमीशन की मांग

    शिकायतकर्ता के अनुसार, विभिन्न लोगों को करीब ₹17 लाख की मशीनों की आपूर्ति की गई थी। इसके एवज में महाप्रबंधक द्वारा 5 प्रतिशत की दर से 85 हजार कमीशन की मांग की गई थी। इसके बाद कमरे आलम ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की।

    शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया।

    रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ घूसखोर अफसर

    धावा दल ने अररिया स्थित महाप्रबंधक के किराए के मकान पर छापामारी की। कार्रवाई के दौरान अलमारी से 50 हजार की रिश्वत की राशि बरामद की गई। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार महाप्रबंधक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद उद्योग विभाग से जुड़े लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- अरवल में पति के सामने ऑटो से खींचकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी महिला