Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में फर्जी भू-स्वामी गिरोह का भंडाफोड़, जाली दस्तावेजों से कराते थे जमीन की रजिस्ट्री

    Updated: Sun, 24 May 2026 02:15 AM (IST)

    अररिया पुलिस ने फर्जी भू-स्वामी बनकर जाली दस्तावेजों और आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

    फर्जीवाड़ा में आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    फर्जीवाड़ा में आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. फर्जी भू-स्वामी बनकर जमीन रजिस्ट्री कराने वाला गिरोह पकड़ा गया।

    2. पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर फर्जी आधार कार्ड बरामद किए।

    3. जाली दस्तावेजों और आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर करते थे धोखाधड़ी।

    संवाद सूत्र, अररिया। अररिया पुलिस ने फर्जी जमीन मालिक बनकर जाली दस्तावेज और आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितोें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

    शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी जितेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नगर थाना कांड संख्या 239/2026 का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

    एसपी ने बताया कि निबंधन कार्यालय अररिया के निम्नवर्गीय लिपिक पंकज कुमार के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    फर्जीवाड़ा के खेल में पूरा गिरोह शामिल

    जांच के दौरान पता चला कि रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास निवासी संजय मंडल के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी पहचान बनाई गई और उनके बदले दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर केवाला संख्या 7175 का निबंधन करा लिया गया। मामले में पहचानकर्ता और गवाह की मिलीभगत भी सामने आई है।

    मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय स्रोतों की मदद से निबंधन कार्यालय से फर्जी आधार नंबर और फोटो से जुड़ी जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

    खबरें और भी

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गीतवास निवासी संजय मंडल और जीवछ मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से मूल आधार कार्ड, रजिस्ट्री में इस्तेमाल फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

    एसपी ने कहा कि पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस सफलता में नगर थाना पुलिस, रानीगंज थाना पुलिस और डीआईयू टीम की अहम भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु के मलबे के पास लाश मिलने से हड़कंप, जांच में सामने आई सुसाइड का बात 

    यह भी पढ़ें- अररिया का झमटा पुल हादसा: पाइल कैप फेल होने की वजह से धंसा पाया, जांच टीम ने गुणवत्ता की कमी को बताया वजह