अररिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां और पति गिरफ्तार; अवैध संबंध का विरोध बनी वजह
अररिया में एक 18 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसकी मां और पति पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ...और पढ़ें

अररिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां और पति गिरफ्तार; अवैध संबंध का विरोध बनी वजह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अररिया। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 में एक विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय शाज़दा परवीन, पत्नी अबू नसर, के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की हत्या उसकी मां और पति ने मिलकर की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की मां शाहिस्ता परवीन और पति अबू नसर को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया।
घटना के संबंध में स्थानीय निवासी जियाकत हुसैन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि युवती के साथ अररिया के गोढ़ी चौक के पास मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मां शाहिस्ता परवीन और पति अबू नसर उसे प्रेम नगर स्थित घर में लाकर रख दिया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली।
स्थानीय स्तर पर मृतका की मां और दामाद के बीच पहले से कथित अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही थी। आरोप है कि मां ने ही अपनी बेटी शाज़दा की शादी अबू नसर से करवाई थी।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति अबू ने बताया कि शाज़दा की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी मां शाहिस्ता परवीन ने ही जबरन अबू नसर से करवाई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद युवती अपनी मां और पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध करती थी, जिसके कारण दोनों ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
खबरें और भी
मृतका के पिता मुतस्सीर गहरे सदमे में हैं और फिलहाल ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने इतना बताया कि गोढ़ी चौक पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और उनकी पत्नी तथा दामाद उसे प्रेम नगर स्थित घर में लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई।
कमलदाहा के मुखिया मासूम अंजार ने घटना को समाज के लिए शर्मसार करने वाला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इधर, अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आरएस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड संख्या-16 में एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से जांच की।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतका को पिछले दो दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण उसकी मां और पति द्वारा प्रताड़ित तथा मारपीट की जा रही थी। मृतका के गले, हाथ और पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने मामले में मृतका की मां शाहिस्ता परवीन और पति अबू नसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- अररिया जेल मामला, बिना SOP पालन के बांग्लादेशी बंदी की रिहाई पर उपाधीक्षक निलंबित
यह भी पढ़ें- अररिया में जमीन विवाद में दबंगों का हमला, आंगन में सो रहे वृद्ध का रेता गला; घर में की आगजनी