Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला अररिया दौरा, सहयोग शिविर में समस्याओं का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को फारबिसगंज के हरिपुर में सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद अररिया का पहला दौरा है, जह ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फारबिसगंज, अररिया में पहला दौरा।

    2. हरिपुर में सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण, समस्याओं का समाधान।

    3. भूमि सुधार, आवास, राशन कार्ड जैसी समस्याओं का त्वरित निपटारा।

    संवाद सूत्र, परवाहा (अररिया)। फारबिसगंज प्रखण्ड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आ रहे हैं। वे यहां सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। शिविर में राजस्व भूमि सुधार, आवास योजना, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड तथा लोक शिकायत निवारण से संबंधित आवेदनों का ऑन द स्पॉट भी निपटारा किया जाएगा।

    साथ ही स्वास्थ्य विभाग, बैंक, जीविका और आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए है, जहां लोगों के बीच से आई समस्या का निपटारा त्वरित किया भी जाना है।

    सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तैनात किए गए हैं। हरिपुर सरकार भवन परिसर की तीन स्तरीय बैरिकेडिंग भी की गई है।

    कार्यक्रम स्थल पर सोमवार की देर शाम तक प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां प्लस टू राम लाल उच्च विद्यालय के पीछे दो हैलीपेड बनाया गया है।

    वहीं, कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा सा मंच बनाया गया है। सहयोग शिविर में लोगो के बैठने के लिए भी दो अलग-अलग बड़ा पंडाल बनाए गए हैं। खाली स्थान में पार्किंग स्थल बनाया गया है।

    इधर, कार्यक्रम स्थल व पंचायत सरकार भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया है। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता अभिजीत कुमार, एडीएम अजय ठाकुर, एसडीसी चंद्रशेखर कुमार, डीडीसी रोजी कुमारी, एसडीओ अभय कुमार, एसडीपीओ राज किशोर कुमार, डीसीएलआर अमित कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ संजय कुमार, सीओ पंकज कुमार, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, एमओ इंद्रजीत सुबह से लगे हुए नजर आए।

    मुख्यमंत्री बनने से पहले कई बार आ चुके फारबिसगंज

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर में आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। लोगों की मानें तो मुख्यमंत्री बनने से पहले सम्राट चौधरी का फारबिसगंज में कई बार आगमन हो चुका है। बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी वे फारबिसगंज आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    बतौर मुख्यमंत्री उनका पहला आगमन हो रहा है। वह भी भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रखण्ड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, भाजपा नेता दिलीप मेहता, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, शंभु प्रसाद साह, हरिपुर के मुखिया परमानंद ऋषि, प्रफुल कुमार दास, जदयू नेता रमेश मेहता, रालोसपा जिलाध्यक्ष विभाष मेहता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ सहयोग में जुटे हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें- जमुई को रेलवे की दोहरी सौगात: टेलवा बाजार स्टेशन का विस्तार शुरू, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में जुड़ेगा AC कोच 

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ दारोगा की बदसलूकी का फुटेज वायरल, जांच शुरू