Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई को रेलवे की दोहरी सौगात: टेलवा बाजार स्टेशन का विस्तार शुरू, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में जुड़ेगा AC कोच 

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM (GMT+05:30)

    जमुई के टेलवा बाजार स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और प्लेटफॉर्म का नवीनीकरण शुरू हो गया है। हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में यात्रियों की मांग पर ...और पढ़ें

    टेलवा बाजार स्टेशन। फोटो जागरण

    टेलवा बाजार स्टेशन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. टेलवा बाजार स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शुरू।

    2. प्लेटफॉर्म का विस्तार लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए।

    3. हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच जुड़ेगा।

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। टेलवा बाजार और आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए दो बड़ी राहत भरी खबरें सामने आई हैं। बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन और आसनसोल रेल मंडल के प्रयासों से एक ओर टेलवा बाजार स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में वातानुकूलित कोच जोड़ने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

    बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि टेलवा बाजार स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक पार्किंग क्षेत्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही भविष्य में 22 से 24 कोच वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म विस्तार का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

    नई ट्रेनों का होगा ठहराव

    उन्होंने कहा कि इससे स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में नई ट्रेनों के ठहराव का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इधर, मोकामा-हावड़ा के बीच संचालित हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (13029/30) में थर्ड एसी कोच जोड़े जाने की दिशा में भी रेलवे ने सकारात्मक पहल की है।

    वर्तमान में यह ट्रेन केवल 11 कोच के साथ संचालित होती है, जिनमें तीन स्लीपर, छह सामान्य तथा दो एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन में एसी कोच नहीं होने के कारण विशेषकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यात्रियों की मांग को देखते हुए बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन एवं बड़हिया दैनिक यात्री संघ ने पूर्व रेलवे मुख्यालय को ज्ञापन सौंपा था। एसोसिएशन के अनुसार, रेलवे ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसकी व्यवहार्यता जांच पूरी कर ली है तथा ट्रेन में थर्ड एसी कोच जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे की इस पहल से टेलवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में खुशी का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- जोगबनी-देवघर सीधी रेल सेवा से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, रेलवे को भी होगा बड़ा फायदा, नेपाल के बम भी जाएंगे देवघर

    यह भी पढ़ें- छात्रों, मरीजों और यात्रियों की सुविधा के लिए हथुआ में आंदोलन; धरना देकर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग