दीपावली के बीच भारत-नेपाल सीमा में अलर्ट, पुलिस ने किया बैरिकेडिंग; आने-जाने वालों की हो रही कड़ी जांच
दीपावली पर्व के मद्देनजर अररिया के कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड से लगी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी ...और पढ़ें

जांच करते एसएसबी के जवान। फोटो जागरण
HighLights
दीपावली के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
एसएसबी और पुलिस द्वारा गहन जांच अभियान जारी।
तस्करी व घुसपैठ रोकने को सीमा पर विशेष निगरानी।
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। सिकटी सीमा चौकी पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है।
तस्करी, अवैध शराब, प्रतिबंधित सामान और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
शनिवार को सिकटी, कुआड़ी, लेलोखर, बौका मजरख आदि सीमा पर संघन जांच अभियान चलाया गया। साथ हीं हर आनेजाने वालों की उसके पहचान पत्र की बारीकी से जांच की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी कमांडेंट मितुल कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सभी चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश प्राप्त हैं।
स्थानीय थाना के सहयोग से अतिरिक्त गश्त बढ़ाया गया है। उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड: वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से किया इनकार, पॉक्सो कोर्ट ने सरकार को दिया ये आदेश
यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों के लिए बिहार सरकार का मेगा प्लान: बकरी शेड, पुस्तकालय और हर ब्लॉक में मार्ट; ₹20000 की मदद भी