Doctors Day: गरीबों का फ्री इलाज कर बने थे निर्दलीय विधायक, 2 हार के बाद भी शत्रुघ्न प्रसाद की मानव सेवा जारी
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर अररिया के सिकटी में डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल की निःशुल्क चिकित्सा सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है। राजनीति ...और पढ़ें

चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल। जागरण
HighLights
डॉ. शत्रुघ्न मंडल निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं।
राजनीतिक हार के बावजूद समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर उनके योगदान की सराहना की गई।
विनोद कुमार झा मुन्ना, सिकटी (अररिया)। आज जब पूरा देश राष्ट्रीय डाक्टर्स डे मना रहा है। ऐसे अवसर पर
अररिया ज़िले के सिकटी प्रखंड के कासत गांव में राजनेता सह चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल अपनी सेवा, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते हैं। डॉ. मंडल वर्षो से चिकित्सा सेवा के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
वे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निःशुल्क इलाज और परामर्श भी करते हैं। सिकटी के कासत बाजार में मंडल सेवा सदन के जरिये सप्ताह में तीन दिन निःशुल्क मरीजों का इलाज करते है। इनके अलावे क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भी अगर कहीं मरीज मिल जाए तो उसका भी इलाज कर सेवा करते है।
चिकित्सा सेवा तक ही उनका योगदान सीमित नहीं है सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर वे जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते हैं तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं।
विधानसभा तक तय की राह
डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल के पिता स्व मुरलीधर मंडल 2005 में फरवरी मे निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। डॉ. शत्रुघ्न मंडल राजनीति में रहकर दो बार सिकटी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी के रुप मे चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमा चुके हैं।
वर्ष 2015 में जदयू और 2020 में राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। भले ही उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी वो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की सेवा से जुड़े हैं।
हार के बाद भी मानव सेवा जारी
क्षेत्र में बाढ़, सुखाड़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय वे स्वयं प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत सामग्री, दवाइयों और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने चिकित्सा को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम बनाया है।
खबरें और भी
उनका सरल व्यवहार, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण उन्हें क्षेत्र के लोकप्रिय चिकित्सकों में शामिल करता है। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। लोगों का मानना है कि ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने ज्ञान और सेवा से मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत करते हैं।