Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया: बरात में डीजे विवाद बना जानलेवा, ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाया वाहन; एक की मौत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:52 PM (IST)

    फारबिसगंज के भागकोहलिया चौक पर बारात में डीजे विवाद में चालक ने भीड़ पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतक के स्वजन।

    घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतक के स्वजन।

    HighLights

    1. डीजे विवाद में चालक ने बारात में वाहन चढ़ाया।

    2. फारबिसगंज में एक युवक की मौत, आधा दर्जन घायल।

    3. आरोपी डीजे चालक घटना के बाद से फरार।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के भागकोहलिया चौक पर बुधवार की रात बारात में डीजे से गाना बजाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें पिटाई के बाद आक्रोशित डीजे चालक ने अपना वाहन लोगों के समूह पर चढ़ा दिया। जिसमें बाराती एवं वधू पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक गोढ़ियारी वार्ड संख्या 19 निवासी अनिल राय का पुत्र मिठ्ठू कुमार राय है। वहीं घायलों में सुशांत राय पुत्र रंजीत राय, सुमन कुमार पुत्र दिलीप राय दोनों निवासी वार्ड संख्या 19 गोढ़ियारी एवं डीजे वाहन चालक का भाई बबलू मंडल पुत्र जीवछ मंडल निवासी वार्ड छह भाग कोहलिया शामिल हैं। बारात पक्ष से भी तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। वही आरोपित डीजे चालक बौका उर्फ सुनील मंडल पुत्र जीवछ मंडल घटना के बाद फरार बताया जाता है।

    Araria Murder

    (मृतक मिठ्ठू कुमार। फाइल फोटो)

    घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गोढ़ियारी चौक निवासी राजकुमार राय की पुत्री की शादी सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार वार्ड संख्या 12 निवासी ललन दास के पुत्र विकास कुमार के साथ तय थी। शादी को लेकर बुधवार देर रात बारात फारबिसगंज पहुंची थी। बताया जाता है कि बारात के दरवाजा लगने से पहले गोढ़ियारी चौक के पास डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

    विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान गाना बजाने के विवाद को लेकर डीजे के चालक बौका उर्फ सुनील मंडल से मारपीट हो गई। जिसके बाद चालक आक्रोशित हो गया और वाहन को तेज रफ्तार में बारात में नाच गा रहे लोगों के समूह के ऊपर चढ़ा दिया।

    खबरें और भी

    वाहन की चपेट में कई लोग आ गए और लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया। जिसमें मिठ्ठू कुमार राय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ पहुंचे एवं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें- जमुई में जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर ठगी, कोर्ट में पैरवी के नाम पर लिए ₹15.25 लाख

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या दो हुई