Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार-जोगबनी रेललाइन पर अब डेमू के बदले चलेगी मेमू ट्रेन, सीमांचल के लोगों को मिलेगा फायदा

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 01:14 PM (GMT+05:30)

    कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डेमू ट्रेन के स्थान पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन होगा। ...और पढ़ें

    सीमांचल के लोगों को रेलवे का तोहफा। (जागरण)

    सीमांचल के लोगों को रेलवे का तोहफा। (जागरण)

    HighLights

    1. कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डेमू की जगह मेमू ट्रेन चलेगी।

    2. पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु के प्रयासों से संभव हुआ।

    3. यात्रियों को मिलेगी अधिक जगह और आरामदायक यात्रा।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली कटिहार जोगबनी रेलखंड पर चल रही डेमू ट्रेन के स्थान पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन होगा।

    नार्थ फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक (वाणिज्य) ने फारबिसगंज के पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु को पत्र प्रेषित कर यह जानकारी दी।

    रेलवे ने पूर्व विधायक को लिखा लेटर

    रेलवे बोर्ड की रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के विद्युत अभियांत्रिक के निदेशक दिवाकर कुमार ने जीएम को पत्र भेजकर मेमू ट्रेन की उपलब्धता की जानकारी दी। जिसके बाद जीएम कामर्शियल मालीगांव ने पूर्व विधायक को पत्र लिखा है।

    पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु के अनुज दक्षिणेश्वर राय पप्पू ने जीएम द्वारा प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि देते हुए बताया कि पूर्व विधायक के सकारात्मक पहल और डीआरएम के साथ जीएम और रेल मंत्री को पत्र प्रेषित कर रेलखंड में डेमू के बदले मेमू रैक वाली ट्रेन के परिचालन की मांग की जाती रही।

    रेल मंत्रालय को दिया धन्यवाद

    फलस्वरूप आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन संभव हो पाएगा। उन्होंने रेल मंत्रालय भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि आशय की जानकारी रेल विभाग मालीगांव के जीएम (वाणिज्य) ने पूर्व विधायक को पत्र लिखकर दिया है, जिसमें रैक आने पर इस रुट पर मेमू कोच चलाने की बात कही गई है।

    आगे पप्पू बताते हैं कि पूर्व विधायक के साथ तत्कालीन डीआरएम सुरेन्द्र कुमार से कटिहार में उनके कार्यालय में उन्होंने मेमू ट्रेन चलाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा था, जिसपर अब विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    सीमांचल के लोगों के लिए वरदान

    यह सीमांचल के वैसे लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो काफी कष्टकारी यात्रा अपने परिवार के साथ डेमू ट्रेन में कर रहे हैं।

    वर्तमान समय में इस ट्रेन में कम जगह होने के कारण ठीक से खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। पप्पू ने भारत सरकार व रेल मंत्रालय को धन्यवाद व आभार करते हुए कहा है कि यह आम लोगों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हावड़ा-रांची से देवघर का सफर अब आसान, जसीडीह स्टेशन जाने से मिलेगा छुटकार