Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सम्राट से अररिया सांसद की अपील: मांस फैक्ट्री बंद हो, स्टार्च उद्योग की हो शुरुआत; सड़क-बांध की मांग

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:28 PM (GMT+05:30)

    सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया के हरिपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर फारबिसगंज की मांस फैक्ट्री बंद कराने की मांग की। उन्होंने स्टेट ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मखाना की माला पहनाकर किया स्वागत। फोटो जागरण

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मखाना की माला पहनाकर किया स्वागत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सांसद ने मुख्यमंत्री से मांस फैक्ट्री बंद करने का आग्रह किया।

    2. फारबिसगंज में बंद पड़ी स्टार्च फैक्ट्री को पुनः चालू करने की मांग।

    3. कजरा बांध निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की भी रखी बात।

    जागरण संवाददाता, अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मखाना की माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील सोच का सशक्त उदाहरण है।

    सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को सुन रही है और उनके समाधान का प्रयास कर रही है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

    सीमांचल विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। इसी क्रम में उन्होंने हरिपुर पंचायत एवं आसपास के लाखों लोगों की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण जनहित की मांगें रखीं।

    मांस फैक्ट्री बंद करने की मांग

    फारबिसगंज में संचालित मांस फैक्ट्री को तत्काल बंद कराने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि उससे निकलने वाली अत्यधिक दुर्गंध एवं प्रदूषण के कारण आसपास के लोग लंबे समय से गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।

    यह केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन-स्तर से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    विकास योजनाओं की डिमांड

    उन्होंने रामपुर–कालेज चौक–एनएच-27–पलटनिया–गिरजा चौक (पूर्णिया) सड़क को स्टेट हाईवे घोषित कर उसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए कहा कि इससे अररिया और पूर्णिया के बीच आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। फारबिसगंज की बंद पड़ी स्टार्च फैक्ट्री को पुनः चालू कराने की मांग की।

    सांसद ने मुख्यमंत्री से जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत कजराधार एवं पिताधार के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं व्यापक वृक्षारोपण का कार्य कराने का आग्रह किया।

    उन्होंने विशेष रूप से कजरा बांध के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सीमांचल का किसान हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेलता है। यह कृषि एवं समग्र विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

    यह भी पढ़ें- अररिया के फारबिसगंज में जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा, 2027 में बन जाएगा एयरपोर्ट; CM सम्राट की घोषणा

    यह भी पढ़ें- बिहार में स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल टैक्स से छूट, CM सम्राट चौधरी का एलान