Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में 63 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फारबिसगंज से चोरी हुई बाइक भी बरामद

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:26 PM (IST)

    अररिया के फुलकाहा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो शराब तस्करों को 63 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से फारबिसगंज से चोरी हुई एक हीर ...और पढ़ें

    नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    HighLights

    1. फुलकाहा में दो शराब तस्कर 63 लीटर नेपाली शराब संग गिरफ्तार।

    2. तस्करों के पास से फारबिसगंज से चोरी हुई बाइक भी बरामद।

    3. दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा गया।

    संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 11 से दो शराब तस्करों को नेपाली दिलवाले नामक 63 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

    मौके से तस्करी में शामिल चोरी की हीरो ग्लैमर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर-38- आर-1148 को जब्त कर लिया। 

    गिरफ्तार तस्कर की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 तोपनवाबगंज निवासी दिलखुश कुमार पिता सत्यनारायण यादव एवं दिलखुश यादव पिता फुद्दी यादव के रूप में हुई है। दोनों तस्कर बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। 

    नेपाली शराब भारत में लाने की गुप्त सूचना

    फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में तस्करों के द्वारा नेपाली शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। 

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मानिकपुर वार्ड 11 सीमा के समीप सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों तस्कर दिलखुश को शराब और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

    बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरामद चोरी की बाइक फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा हाट से विगत चार जुलाई को चोरिनहुई थी जो कुशमोल गांव निवासी पोस्ट मास्टर रंजन कुमार यादव परवाहा हाट में बाइक लगाकर सब्जी खरीदने गए थे जब वापस आया तो देखा कि बाइक गायब है। 

    खबरें और भी

    जिसके बाद पीड़ित बाइक मालिक पोस्ट मास्टर रंजन कुमार यादव ने फारबिसगंज थाना में केस दर्ज कराया था। जहां बुधवार की शाम शराब के साथ बाइक समेत तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- अररिया में इंडो-नेपाल बॉर्डर से 21 लीटर शराब और 450 किलो चाइनीज लहसुन बरामद, बाइक और साइकिल जब्त