Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टोटो, 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 10:36 PM (IST)

    रानीगंज (अररिया) में एक टोटो दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला रूबी खातून की मौत हो गई। हांसा चौक के पास एनएच 327 ई पर टोटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गय ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. रानीगंज में टोटो दुर्घटना में महिला की मौत।

    2. अनियंत्रित टोटो पेड़ से टकराया, गंभीर चोटें आईं।

    3. इलाज के दौरान अस्पताल में रूबी खातून ने दम तोड़ा।

    संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर हांसा चौक के पास उस समय हुआ, जब एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर आगे एक पेड़ से टकरा गया।

    इस दुर्घटना में टोटो में सवार महिला घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अररिया के गुआरी वार्ड संख्या सात निवासी रूबी खातून (30) के रूप में की गई है। मृतका के पति नूर मोहम्मद ने बताया कि वह पत्नी के साथ टोटो से अररिया से रानीगंज आ रहे थे।

    इसी क्रम में हांसा चौक के पास मैं टोटो चालक के साथ चाय पीने के लिए उतरे। इसी दौरान सड़क के उस पार चाय लेने जाने पर टोटो में चाबी लगी रह गई, जिससे वाहन अचानक चल पड़ा और आगे जाकर एक पेड़ से जा टकराया।

    इस टक्कर के दौरान टोटो में बैठी मेरी पत्नी रूबी खातून गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत ओटो से रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, चार डॉक्टर ड्यूटी से गायब; काटा गया वेतन

    यह भी पढ़ें- बिहार में भी लगेगा महाकुंभ, पापहरणी सरोवर बना मोक्ष का द्वार, प्रत्येक 12 वर्ष में आइए

    यह भी पढ़ें- इतिहास का साक्षी बनेगा दरभंगा, महाधिरानी के श्राद्धकर्म में देश-विदेश से कई हस्तियां पहुंचेंगी