Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल में भीषण सड़क हादसा: सोन नहर में गिरी सफारी, पटना के 4 की मौत; विधायक से मिलकर लौट रहे थे

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:08 AM (IST)

    बिहार के अरवल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां सोन नहर में एक स्कॉर्पियो गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    अरवल में सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

    अरवल में सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. अरवल में सोन नहर में स्कॉर्पियो गिरी।

    2. हादसे में चार लोगों की दुखद मौत हुई।

    3. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, अरवल। जिले के सदर थाना इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई। घटना शाम को उस वक्त हुई, जब अरवल से पटना लौट रही एक सफारी गाड़ी सोन नहर में जा गिरी।

    गाड़ी पर कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें से चार लोगों की डूबने व दम घटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    सभी मृतक पटना के 

    सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सोन नहर से बाहर निकाला। मृतकों में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव निवासी रिशांक कुमार, पटना कंकड़बाग के अमन कुमार, पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के बगहा पोल निवासी मनोज कुमार शामिल हैं। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में जख्मी युवक की पहचान अमहारा गांव निवासी रोहित कुमार के रूप की गई है।

    नेता से मिलने आए थे अरवल

    यह घटना पटना-अरवल नहर रोड में गांधी मैदान डीएसपी आवास के समीप घटी है। सफारी पर सवार सभी पांच लोग एक जनप्रतिनिधि से मिलने के लिए पटना से अरवल पहुंचे थे, अरवल पहुंचने पर जनप्रतिनिधि से मुलाकात नहीं हो पाई, जिसके बाद सभी वापस पटना लौट रहे थे।

    खबरें और भी

    अरवल- पटना नहर रोड में गांधी मैदान के समीप मोड पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गई। गाड़ी रिशांक कुमार चला रहे थे।

    अरवल डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है ,शेष तीन के घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है, सभी के स्वजन अरवल के लिए रवाना हो गए हैं। घायल के स्वजन भी अरवल पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार के दानापुर में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, दो गुटों की भिड़ंत में 1 युवक की मौत; 2 जख्मी