Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना-औरंगाबाद रोड पर जाने वाले सावधान! बटाने पुल पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, वैकल्पिक रूट जारी

    Updated: Tue, 26 May 2026 12:56 AM (IST)

    औरंगाबाद में बटाने नदी पर बने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षित परिचालन के लिए वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की ह ...और पढ़ें

    बटाने पुल पर भारी वाहनों की एंट्री बैन। फोटो जागरण

    बटाने पुल पर भारी वाहनों की एंट्री बैन। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। पटना-औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ एनएच-139 पर रिसियप के आगे बटाने नदी पर बने पुल से भारी वाहन पार नहीं कर सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट अभिलाषा शर्मा ने पुल से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

    डीएम के निर्देशानुसार, भारी एवं व्यवसायिक वाहनों के सुरक्षित एवं सुगम परिचालन हेतु विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात औरंगाबाद ने बताया कि रोहतास से हरिहरगंज जाने वाले भारी वाहन बारुण से तेतरिया मोड़ होते हुए जपला मार्ग से हरिहरगंज जा सकेंगे।

    गया एवं पटना से हरिहरगंज जाने वाले भारी वाहन बारूण-जपला मार्ग होकर हरिहरगंज पहुंचेंगे। हरिहरगंज से औरंगाबाद आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश औरंगाबाद सीमा पर निषेध रहेगा, और ऐसे वाहन जपला-बारूण-राष्ट्रीय उच्च पथ-19 मार्ग का उपयोग करेंगे।

    हरिहरगंज से औरंगाबाद आने वाली बड़ी यात्री बसें एवं 12 चक्का व्यवसायिक वाहन अंबा चौक से नबीनगर-बारूण होकर औरंगाबाद आ सकेंगे।

    रोहतास की ओर से आने वाली बड़ी यात्री बसें एवं 12 चक्का व्यवसायिक वाहन बारूण-केशव मोड़-तेतरिया-नवबीनगर-अंबा चौक होकर हरिहरगंज जाएंगे। इसके लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है।

    पटना एवं गया की ओर से हरिहरगंज जाने वाली बड़ी यात्री बसें एवं 12 चक्का व्यवसायिक वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। औरंगाबाद से नबीनगर जाने वाले छोटे वाहन चतरा मोड़ से माली होते हुए नबीनगर जा सकेंगे।

    सड़क सुधार पर काम की जरूरत

    कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल ने बताया कि यातायात परिवर्तन की स्थिति में बारूण-नवीनगर पथ के 10वें किलोमीटर से तेतरिया मोड़ तक मरम्मत कार्य तथा तेतरिया से कोइरीडीह पथ के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण की तत्काल आवश्यकता है।

    डीएम एवं एसपी ने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को वाहनों के सुगम परिचालन हेतु प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

    खबरें और भी

    जिला प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- PM e-BUS SEWA: बिहार में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, ग्रामीण विकास मंत्री ने किया एलान

    यह भी पढ़ें- South Bihar Power Update : बिलिंग सिस्टम अपग्रेड, ‘सुविधा बिहार ऐप’ से मिलेंगी सभी सेवाएं; पुराना ऐप बंद