PM e-BUS SEWA: बिहार में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, ग्रामीण विकास मंत्री ने किया एलान
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत जल्द ही और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया ...और पढ़ें

बिहार में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या। फाइल फोटो
HighLights
पीएम ई-बस सेवा से बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें।
परिवहन व्यवस्था को सुलभ बनाने पर जोर।
मंत्री श्रवण कुमार ने की यह घोषणा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बहुत जल्द और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार भी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए। विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं लोकप्रकाश सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे।
श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना जाता है तथा उनके विधिसम्मत समाधान हेतु आवश्यक पहल की जाती है।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न हालात के कारण कच्चे तेल के आयात में बाधा आ रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम संकट की स्थिति बनी है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।