औरंगाबाद में दहेज के लिए विवाहिता की ससुराल वालों ने की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया शव
औरंगाबाद के मचानी गांव में रिंकी कुमारी की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। पिता सत्येंद्र पाल ने ससुराल वालों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण औरंगाबाद। सलैया थाना क्षेत्र के मचानी गांव में विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता रिंकी कुमारी के पिता सत्येंद्र पाल ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
अपने बयान में कहा है कि सात मई 2025 को रिंकी की शादी मचानी गांव निवासी रामकृत पाल के पुत्र सनोज कुमार से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज न देने के कारण मेरी बेटी की हत्या की गई है।
हत्या करने के बाद ससुराल वाले शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया है। उधर ससुराल वालों का कहना है कि रिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। देव थाना क्षेत्र के सटवट गांव निवासी सत्येंद्र पाल बेटी की हत्या से संबंधित सूचना पुलिस को दिया है।
सूचना पर पुलिस ने शव का सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी हुई है। घटना की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
जांच के लिए गांव में एफएसएल टीम भेजा गया है। रिंकी की मौत से उसके स्वजन परेशान हैं। घटना के बाद से सिर्फ रो रहे हैं। वैसे रविवार को गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा होती रही।
यह भी पढ़ें- Aurangabad Accident News: जीटी रोड पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत; 8 घायल