Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में सांसद की गाड़ी पर अटैक के मामले में 3 नामजद, MP के पीए ने कहा- मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:08 PM (IST)

    औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा की स्कॉर्पियो कार पर हमले और चालक की पिटाई के मामले में उनके निजी सहायक ने मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त करने एवं चालक की पिटाई मामले में उनके निजी सहायक नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी संजय कुमार ने मदनपुर थाना में प्राथमिकी कराई है।

    हसनवार गांव के तीन युवकों को नामजद आरोपित किया है। सोनू कुमार, सुधीर कुमार एवं रौशन कुमार पर हंगामा करने, गाली देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

    संजय ने अपने बयान में कहा है कि स्कार्पियो बीआर02बीक्यू -1001 पर बिजहर गांव के लालमोहन मेहता भी थे। औरंगाबाद के कोडियारी, भंडारी एवं श्रीडीह गांव में रामऔतार यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर ताराडीह गांव जा रहे थे। हसनवार गांव पहुंचे तो वहां पर एक बरात रुकी थी।

    'संसदवा के गाड़ी अइलो रे...'

    उन्होंने कहा कि यहां बहुत लोग रास्ता पर खड़े थे। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण स्कॉर्पियो रुकी तो कुछ ग्रामीण यह कहते हुए आगे बढ़े कि संसदवा के गाड़ी अइलो रे मार-मार कहते हुए वाहन पर टूट पड़े। शीशा तोड़ दिया एवं चालक नवलेश कुमार की पिटाई की।

    पीए ने बताया कि उन लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। दूल्हे की गाड़ी लगा रास्ता बाधित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद तहकीकात की जा रही है। मामले में तीन नामजद बने हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर और पीए को पीटा; MP बोले- मेरी हत्या की साजिश

    यह भी पढ़ें- बिहार के औरंगाबाद में सर्राफा कारोबारी से लाखों की लूट, बदमाशों ने की जमकर मारपीट; फरार