Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में पशु-मत्स्य कार्यालय अब एक परिसर में, 8.53 करोड़ की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:29 PM (IST)

    औरंगाबाद में पशुपालन और मत्स्य विभाग के लिए एक नया जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले में पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पशु एवं मत्स्य विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु औषधालय परिसर में जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया गया है।

    दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 8 करोड़ 53 लाख 29 हजार 610 रुपये की लागत से कराया गया है। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नये भवन का उद्घाटन किये हैं।

    इस नए भवन में पशु औषधालय के साथ-साथ जिला पशुपालन कार्यालय, जिला गव्य विकास कार्यालय और जिला मत्स्य कार्यालय को भी एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा। वर्तमान में जिला गव्य विकास कार्यालय ब्लाक परिसर के एक भवन में चल रहा है, जबकि जिला मत्स्य कार्यालय नावाडीह मोहल्ला स्थित दो नंबर गुमटी के पास एक पूराने भवन में कार्यरत है।

    सभी कार्यालयों के एक स्थान पर आने से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी। महाराजगंज रोड में राज्यकीय पशु अस्पताल के जमीन पर बना यह दो मंजीला आधुनिक भवन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

    खबरें और भी

    नीचे में संचालित होगा पशुपालन कार्यालय, दूसरे मंजिल पर होगा गव्य व मत्स्य

    नए भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कर दिया गया है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से जुड़े कार्यालय अब इसी नए भवन से संचालित होगा। नीचे तल पर पशु पालन का कार्यालय संचालित होगा। पदाधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य कार्याें के लिए अलग-अलग कमरे बनाएं गए हैं।

    साथ ही एक बड़ा सभा कक्ष बनाया गया है जहां समय-समय पर प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित होगी। वहीं उपरे तल पर जाने के लिए दोनों ओर से सीढ़ियां बनाई गई है। दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में गब्य तो दूसरे में मत्स्य विभाग का कार्यालय होगा। यहां भी दोनों विभागों के लिए हाल बनाया गया है ताकि यहां भी लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सके।

    पशुओं के लिए अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे की बढ़ेगी सुविधा

    नये भवन में कई सुविधाएं बढे़गी। राज्यकीय पशु अस्पताल में पशुओं की हर बिमारी का इलाज होगा। पहले से ही कई सुविधाएं यहां बहाल है। पोस्टमार्टम की सुविधा मौजूद था। अब नये भवन के बनने से कमरों की संख्या भी बढ़ गई। अब सुविधाएं बढ़ रही है। अब यहां पशुओं का अल्ट्रासाउण्ड एवं एक्सरे की भी सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में महिला सिपाही ने बाथरूम में की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट; मौके पर पहुंचे DIG

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नालंदा में 12 घंटे के अंदर दो-दो गोलीकांड; एक पोकलेन ड्राइवर की मौत, प्रॉपर्टी डीलर घायल