Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: नालंदा में 12 घंटे के अंदर दो-दो गोलीकांड; एक पोकलेन ड्राइवर की मौत, प्रॉपर्टी डीलर घायल 

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 02:16 PM (IST)

    बिहार के नालंदा जिले के हिलसा में 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इनमें एक पोकलेन ऑपरेटर कुलदीप यादव की मौत हो गई, जबकि प्रॉपर्टी ...और पढ़ें

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. हिलसा में 12 घंटे में दो गोलीबारी की घटनाएं।

    2. एक पोकलेन ऑपरेटर की मौत, प्रॉपर्टी डीलर घायल।

    3. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही, गिरफ्तारी का दावा।

    संवाद सहयोगी, हिलसा। बिहार में नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मार दी। इनमें एक पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि एक प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल है।

    रविवार सुबह बेलवा बाग निवासी भूषण यादव (35) मॉर्निंग वॉक के लिए पश्चिम बाइपास की ओर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

    परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    इस संबंध में हिलसा थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया घटना जमीन विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर को मारी गोली

    इधर, शनिवार देर शाम भी हिलसा में एक और गोलीकांड हुआ था। निर्माण कार्य में लगे पोकलेन ऑपरेटर कुलदीप यादव (30) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला था।

    मामले की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-1 शैलजा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो पक्षों के बीच झड़प की बात सामने आई है।

    इसी विवाद के सिलसिले में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देशभर में 'बिहार मॉडल' से बनेंगे खेल मैदान, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री ने किया एलान

    यह भी पढ़ें- लखीसराय की 11 ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत: सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास, 96-26 करोड़ रुपए होंगे खर्च