देशभर में 'बिहार मॉडल' से बनेंगे खेल मैदान, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री ने किया एलान
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने पटना में बिहार के खेल मैदान निर्माण मॉडल (VB-G-RAM-G योजना) की प्रशंसा की। उन्होंने घोषणा की कि इस सफल मॉडल को ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे रविवार को पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने बिहार में खेल मैदानों के निर्माण प्रोसेस की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि VB-G-RAM-G योजना से बिहार में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के इस आइडिया को पूरे देश में धरातल पर उतार कर मैदान विकसित किए जाएंगे।
पटना के होटल ताज में स्पोर्ट्स कान्क्लेव को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य खेल सामग्री के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के आग्रह पर खडसे ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के दौरान कुछ कंपटीशन बिहार में हों, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
बिहार का आइडिया देश में होगा लागू
रक्षा खडसे ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपनी योजनाओं की प्रस्तुति देते हैं, लेकिन इसमें बिहार का प्रेजेंटेशन सबसे बेहतर होता है।
हाल में संपन्न चिंतन शिविर में बिहार में इस बात का उल्लेख किया कि वो छोटे स्टेडियम और खेल मैदान का निर्माण वीबी-जी राम जी से करवा रहे हैं। यह विचार केंद्र को इतना प्रभावशाली लगा कि हमने इसे पूरे भारत में लागू करने की योजना बनाई है।
मंत्री ने कहा कि एथलीट को तकनीक से अवगत कराने के लिए स्पोर्ट्स साइंस जैसे विषय अब केवल खिलाड़ियों तक नहीं सीमित होने चाहिए। इसे स्कूलों तक पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें- बिहार के निर्माण में मुजफ्फरपुर की विभूतियों का बड़ा योगदान, स्थापना दिवस पर याद किए गए महानायक
यह भी पढ़ें- लखीसराय की 11 ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत: सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास, 96-26 करोड़ रुपए होंगे खर्च