औरंगाबाद में रमेश चौक पर छात्र प्रदर्शन उग्र, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, तीन पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन घायल
औरंगाबाद में बिहार बंद के दौरान रमेश चौक पर छात्र प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचा ...और पढ़ें

औरंगाबाद के रमेश चौक पर पुलिस के समक्ष डटे प्रदर्शनकारी।
HighLights
औरंगाबाद में बिहार बंद के दौरान छात्र प्रदर्शन हिंसक हुआ।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पथराव, लाठीचार्ज हुआ।
तीन पुलिसकर्मी समेत कई घायल, शहर में सुरक्षा कड़ी।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार बंद के दौरान शनिवार को औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पर छात्र प्रदर्शन के दौरान अफरातफरी मच गई।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने के बाद हालात बिगड़ गए, जिसके जवाब में पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
रह-रहकर भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। पुलिस भी उन्हें दौड़ा रही है। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप है।
वरीय अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास जारी है।
प्रदर्शनकारी सुबह से ही जुटने लगे थे। प्रदर्शन करते हुए वे रमेश चौक पहुंच गए। वहां देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन उपद्रव शांत नहीं हो पा रहा था तब पुलिस ने भीड़ को बलपूर्वक खदेड़ दिया।
यह भी पढ़ें- बिहार बंद: पटना के डाकबंगला चौराहे पर हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां, तेज प्रताप यादव हिरासत में