Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब‍िहार बंद: पटना के डाकबंगला चौराहे पर हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठ‍ियां, तेज प्रताप यादव हिरासत में

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:27 PM (IST)

    नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए और उन्हें हिरासत में लिया ग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पटना में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन।

    2. प्रदर्शन में शामिल हुए तेज प्रताप यादव, हुए हिरासत में।

    3. डाकबंगला चौराहे पर पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज।

    जागरण संवाददाता, पटना। नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन आइसा और राष्‍ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थकों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। 

    रामगुलाम चौक के पास प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उनके समर्थन में तेज प्रताप यादव भी पहुंचे और तिरंगा लहराया।

    बाद में पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि वे युवा-नौजवानों के साथ हैं। उनके लिए मर म‍िटने को तैयार हैं।  

    tej pratap (1)

    Lathicharge 2

    (लाठीचार्ज के दौरान गिरते-पड़ते भागते छात्र।)

    डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज 

    प्रदर्शनकारी तमाम पहरेदारी के बावजूद डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। उग्र प्रदर्शन किया। वहां स्‍थ‍िति‍ बेकाबू होते देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्‍हें खदेड़ दिया। 

    बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव क‍िया। बड़ी-बड़ी ईंटे फेकनी शुरू कर दी। वहां वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। 

    हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। उन्‍होंने बैरिकेड‍िंग तोड़ने की कोशि‍श की।

    कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।  उन्‍होंने कहा कि जो भी उपद्रव करेंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

    Lathicharge 3

    (डाकबंगला चौराहे पर भीड़ को खदेड़ती पुलिस।)

    70 हजार जवानों की तैनाती 

    बता दें कि बिहार बंद को देखते हुए राज्‍यभर में 70 हजार जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। स्‍थानीय पुलिस के अलावा CRPF, CISF जवानों को भी तैनात किया गया है।  

    कई जिलों के स्‍कूल भी एहत‍ियातन बंद किए जा चुके हैं। सबसे ज्‍यादा फोकस पटना के अलावा जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत 10 जिलों पर है। 

    यह भी पढ़ें- बिहार बंद का असर कैसा कहां? पटना में लाठीचार्ज, 21 हिरासत में लिए गए, तिरंगा लेकर पहुंचे तेज प्रताप यादव