Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में सनसनीखेज वारदात, डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की चाकू मारकर हत्या

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:30 AM (IST)

    औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार। (फाइल फोटो)

    कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की हत्या।

    2. औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में चाकू से हमला।

    3. चालक से पूछताछ जारी, लूटपाट की आशंका।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा गांव के पास शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

    वे रात करीब नौ बजे डेहरी से पटना के लिए स्कार्पियो वाहन से रवाना हुए थे। उनके साथ केवल चालक मिथलेश कुमार मौजूद था।

    बताया जाता है कि बिमल कुमार डेहरी में आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे।

    इसी दौरान बारुण-दाउदनगर नहर रोड पर बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा गांव के समीप बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आशंका है कि सड़क पर लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने वाहन को घेरा और विरोध करने पर कार्यपालक पदाधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद चालक मिथलेश कुमार ने किसी तरह मोबाइल से नगर परिषद कार्यालय के कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डेहरी के नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद एवं स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

    गंभीर रूप से घायल बिमल कुमार को तत्काल इलाज के लिए नारायणा मेडिकल कालेज अस्पताल, जमुहार (सासाराम) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, रोहतास के डीएम दीपक मिश्रा और एसपी रौशन कुमार सहित अन्य अधिकारी जमुहार मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    पुलिस ने चालक से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई है। जिसकारण चालक से सघन पूछताछ की जा रही है। कारण कि चालक घटना के समय कार्यपालक पदाधिकारी को छोड़कर फरार हो गया था।

    सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

    घटना की सूचना पर सासाराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुुंचे औरंगााबाद रेडक्रास के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों के द्वारा चाकू से हमला करने के कई जख्म पाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- पटना के दीघा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैस दुकानदार को मारी गोली