पापा मैकेनिक, बेटी ने बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट में किया कमाल; औरंगाबाद की रितु ने हासिल किया 6वां रैंक
नबीनगर, औरंगाबाद की रितु चौधरी ने मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक प्राप्त कर बिहार में छठा स्थान हासिल किया है। बैरिया गांव की रितु, जो अपग्रेड अपर सेकेंड ...और पढ़ें
-1774781434585_m.webp)
रितु कुमारी। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। नबीनगर प्रखंड के बैरिया पंचायत के बैरिया गांव निवासी संजय मेहता की पुत्री रितु चौधरी ने मैट्रिक में 485 अंक लाकर बिहार में छठे स्थान पर रही है।
रितु की सफलता से परिवार के साथ गांव के ग्रामीण उत्साहित हैं। मैट्रिक का परिणाम आने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। रितु अपग्रेड अपर सेकेंडरी स्कूल बैरिया की छात्रा है।
विज्ञान में हासिल किए 99 नंबर
रितु सीए बनना चाहती है। रितु के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रितु को हिंदी में 98, संस्कृत में 96, गणित में 97, सामाजिक विज्ञान में 95, विज्ञान में 99 तथा अंग्रेजी में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
रितु के पिता संजय मेहता बैरिया में मोबाइल रिचार्ज एवं रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। रितु की मां शर्मिला देवी बैरिया बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है।
रितु ने बताया कि घर से प्रतिदिन विद्यालय जाती थी। आठ से 10 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। कड़ी मेहनत की बदौलत यहां तक पहुंची है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती हैं रितु
रितु ने बताया कि मेरा उद्देश्य आगे पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। मैट्रिक में पढ़ रही छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही बेहतर प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का योगदान है।
यह भी पढ़ें- BSEB Bihar board 10th result 2026 : शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में पाया छठा स्थान, मां के त्याग की जीत
यह भी पढ़ें- पिता चलाते हैं टैक्सी, बेटे ने किया कमाल; गयाजी के सुमित ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप-10 में बनाई जगह