Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नींबू चाय ₹7 तो खाना की थाली ₹80; बांका में कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं को उचित रेट पर मिलेगा भोजन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:53 AM (IST)

    बांका जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला के कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली रोकने के लिए खाद्य सामग्री की दरें निर्धारित की हैं। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. कांवरिया पथ पर खाद्य सामग्री की दरें निर्धारित की गईं।

    2. श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली रोकने के लिए प्रशासन का फैसला।

    3. निर्धारित दरों से अधिक लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर लगने वाली होटल, चाय दुकान और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों में श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित कर दी हैं। एसडीओ राजकुमार ने दर सूची तैयार कर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को सौंप दी है।

    एसडीओ ने बताया कि कांवरिया पथ पर नींबू चाय से लेकर रसगुल्ले, भोजन की थाली और विभिन्न प्रकार के नाश्ते तक के लिए निर्धारित मूल्य लागू रहेगा।

    किसी भी दुकानदार द्वारा तय दर से अधिक राशि वसूलने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मेले के दौरान लगातार निगरानी भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।

    🍽️ सामान व दर

    विवरण / आइटम दर (₹)
    नींबू चाय एक कप 7
    दूध चाय एक कप 10
    चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, पापड़ व आचार एक प्लेट 80
    रोटी, सब्जी, दाल व भुजिया एक प्लेट 80
    रोटी, पनीर, सब्जी, भुजिया व आचार एक प्लेट 120
    दही एक किलो 120
    चुड़ा (सामान्य) एक किलो 50
    जिलेबी (2 पीस), कचौड़ी (4 पीस) व सब्जी एक प्लेट 50
    सीलबंद पानी की बोतल (1.5 लीटर) एमआरपी
    कोल्ड ड्रिंक्स प्रति बोतल एमआरपी
    आलू पराठा (सब्जी सहित) एक पीस 30
    सत्तू पराठा (सब्जी सहित) एक पीस 30
    तंदूरी पराठा व भुजिया एक पीस 30
    लस्सी / छाछ एक गिलास 25
    छेना रसगुल्ला एक पीस 10
    मशाला डोसा एक पीस 70
    चौमीन एक प्लेट 40
    पापड़ी चाट एक प्लेट 30
    समोसा चाट एक प्लेट 30
    छोला-भटूरा एक प्लेट 40
    दही बड़ा एक प्लेट 40
    रंगीन फोटो (पोस्टकार्ड साइज) प्रति पीस 35
    गन्ना जूस प्रति गिलास 20
    मौसमी / संतरा जूस प्रति गिलास 40
    अनार जूस प्रति गिलास 80

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: अजगैवीनाथ धाम में आज पहुंचेगे CM सम्राट चौधरी, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी