श्रावणी मेला 2026: अजगैवीनाथ धाम में आज पहुंचेगे CM सम्राट चौधरी, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 जुलाई को भागलपुर के अजगैवीनाथधाम में श्रावणी मेला 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। ...और पढ़ें
-1785191534006_m.webp)
सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 जुलाई को मेला उद्घाटन करेंगे।
अजगैवीनाथधाम के नमामि गंगे घाट पर होगा कार्यक्रम।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जेड प्लस सुरक्षा घेरा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के औपचारिक उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री मंगलवार, 28 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे अजगैवीनाथधाम के नमामि गंगे घाट स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
करीब पौने दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक प्रस्तुति और सरकारी योजनाओं के लोकार्पण का समावेश रहेगा।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन के बाद 2:35 बजे अतिथियों का स्वागत, 2:41 बजे दीप प्रज्वलन, 2:46 बजे स्वागतगान तथा 2:50 बजे अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 2:53 बजे जिलाधिकारी स्वागत भाषण देंगे।
इसके बाद 3:03 बजे शंखनाद के साथ श्रावणी मेला-2026 का औपचारिक उद्घाटन होगा। 3:06 बजे श्रावणी मेला-2026 की स्मारिका एक झलक का विमोचन, 3:09 बजे श्रावणी मेला मोबाइल एप का लोकार्पण तथा 3:12 बजे मेला के प्रचार-प्रसार से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों के संबोधन का क्रम
इसके बाद जनप्रतिनिधियों के संबोधन का सिलसिला शुरू होगा।
- 3:15 बजे भागलपुर के सांसद का संबोधन।
- 3:18 बजे बांका के सांसद का संबोधन।
- 3:21 बजे सुलतानगंज के विधायक का संबोधन।
- 3:24 बजे श्रम संसाधन मंत्री का संबोधन।
- 3:27 बजे प्रभारी मंत्री का संबोधन।
- 3:30 बजे उपमुख्यमंत्री का संबोधन।
- 3:33 बजे दूसरे उपमुख्यमंत्री का संबोधन।
- 3:36 बजे जल संसाधन मंत्री का संबोधन।
- 3:39 बजे अन्य विशिष्ट अतिथि का संबोधन।
- 3:42 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुख्य संबोधन होगा।
- मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद 4:15 बजे बिहार गान के साथ समारोह का समापन होगा और 4:20 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुरक्षा के अभेद इंतजाम
मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को कई सुरक्षा घेरों में बांटा गया है। सीआरपीएफ, बिहार पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त तैनाती रहेगी।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन जांच के बाद ही मिलेगा। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर, एंटी-सबोटेज जांच, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन ने संबंधित सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी ड्यूटी निभाने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: देवघर के बाबा मंदिर में नया फुट ओवरब्रिज चालू, भीड़ प्रबंधन और जलार्पण होगा आसान