Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: देवघर के बाबा मंदिर में नया फुट ओवरब्रिज चालू, भीड़ प्रबंधन और जलार्पण होगा आसान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:52 AM (IST)

    देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया गया है। यह श्रावणी मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और ज ...और पढ़ें

    नया फुट ओवरब्रिज चालू

    नया फुट ओवरब्रिज चालू

    HighLights

    1. बाबा मंदिर में नए फुट ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन।

    2. श्रावणी मेले में भीड़ प्रबंधन और आवागमन होगा आसान।

    3. श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन-पूजन की सुविधा।

    संवाद सूत्र, देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है। उपायुक्त ने रविवार की देर शाम बाबा मंदिर परिसर में नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नए फुट ओवरब्रिज के चालू हो जाने से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन और जलार्पण की व्यवस्था अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। 

    सहज तरीके से होगी आवाजाही 

    उपायुक्त ने बताया कि विशेष रूप से रविवार और सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे समय में नया फुट ओवरब्रिज भीड़ के दबाव को कम करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज तरीके से आवाजाही उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

    उन्होंने कहा कि नया फुट ओवरब्रिज पुराने फुट ओवरब्रिज के समानांतर संचालित होगा, जिससे दोनों पुलों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा। 

    पहले से अधिक सुविधा और सुरक्षित दर्शन-पूजन का लाभ

    उद्घाटन के दौरान आरक्षी अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, एसडीओ सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डा. सुरेश भारद्वाज, महामंत्री उपाध्यक्ष निर्मल झा मंटू, मंत्री सहित बड़ी संख्या में पुरोहित समाज के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 

    प्रशासन ने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था से इस बार श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधा और सुरक्षित दर्शन-पूजन का लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला: शिवगंगा में 24 घंटे तैनात रहेगी NDRF की टीम, दो औषधि निरीक्षक मेला क्षेत्र में रहेंगे तैनात


    खबरें और भी