Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vat Savitri 2026: वट सावित्री पूजा से पहले फलों के दाम आसमान पर, बांका में आम 90 रुपये किलो

    Updated: Fri, 15 May 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

    बांका में वट सावित्री पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन फलों के दाम आसमान छू रहे हैं, खासकर आम 70-90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ...और पढ़ें

    वट सावित्री पूजा से पहले फलों के दाम आसमान पर

    वट सावित्री पूजा से पहले फलों के दाम आसमान पर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बांका। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व वट सावित्री शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है।

    खासकर फलों और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को शहर के गांधी चौक और शिवाजी चौक पर दिनभर खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही।

    इस बार फलों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बाजार में फलों का राजा आम 70 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं अन्य फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

    फल विक्रेता मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष आम की कीमत अधिक रहने की संभावना है। भागलपुर में पुल टूटने के कारण नवगछिया की ओर से आने वाले आम की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। वहीं स्थानीय क्षेत्र में भी आम की पैदावार कम हुई है।

    पर्व को लेकर लोगों ने महंगाई के बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं की। बाजार में भीड़ इतनी अधिक रही कि कई जगह जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल तैनात दिखा।

    फल का नाम दाम (रुपये में)
    आम 70 से 90 रुपये किलो
    नारियल 40 रुपये पीस
    तरबूज 20 रुपये किलो
    नारंगी 200 रुपये किलो
    सेब 240 रुपये किलो
    अनार 200 रुपये किलो
    केला 40 से 50 रुपये दर्जन
    खीरा 20 रुपये किलो

    सुबह सवा नौ बजे तक शुभ मुहूर्त

    वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:45 बजे से 8:15 बजे तक रहेगा। इसके अलावाm दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भी पूजा के लिए शुभ समय माना गया है।

    अभिजीत मुहूर्त लगभग 11:55 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। वहीं, सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल होने के कारण इस अवधि में पूजा करने से बचने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- वट सावित्री पर भूलकर भी नहीं करें 5 गलतियां, वरना व्रत रह सकता है अधूरा!

    यह भी पढ़ें- क्या कुंवारी लड़कियां भी कर सकती हैं वट सावित्री व्रत? शास्त्रों में छिपा जवाब

    खबरें और भी