Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के दिलीप को झारखंड की लाखो ने दिया धोखा; मायके भेजकर प्रेमी संग हो गई उड़न छू; कोर्ट में कर ली शादी

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:19 PM (IST)

    बांका के फूलजोरा गांव में एक विवाहिता अपने पति को मायके कपड़े लाने भेजकर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने करीब एक महीने बाद महिला को प्रेमी के घर ...और पढ़ें

    पति को कपड़े लाने के लिए भेजा मायके, विवाहिता महिला प्रेमी संग हुई फरार (AI Generated Image)

    पति को कपड़े लाने के लिए भेजा मायके, विवाहिता महिला प्रेमी संग हुई फरार (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बांका। टाउन थाना क्षेत्र की दुधारी पंचायत स्थित फूलजोरा गांव में एक विवाहिता ने अपने पति को मायके से कपड़े लाने के लिए भेजा और खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के करीब एक महीने बाद, बुधवार को पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया।

    जानकारी के अनुसार, टाउन थाना के दुधारी पंचायत अंतर्गत फूलजोरा निवासी दिलीप पतरान की शादी आठ वर्ष पूर्व गोड्डा जिले के पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के अमडरा गांव निवासी लाखो कुमारी के साथ हुई थी।

    किराये के ऑटो से आने-जाने के दौरान महिला की पहचान एकसींघा निवासी कुंदन कुमार यादव से हुई। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। महिला का पति बेंगलुरु में मजदूरी करता था, जिस कारण युवक का उसके घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया।

    करीब एक माह पूर्व, गांव में एक शादी होने की बात कहकर महिला ने अपने पति से कहा कि उसके कपड़े मायके में छूट गए हैं। इसके बाद उसने पति को कपड़े लाने के लिए मायके भेज दिया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    पति ने थाने में दिया गुमशुदगी का आवेदन

    काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो पति ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बुधवार को महिला को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब 30 हजार रुपये मूल्य के जेवरात भी अपने साथ ले गई है।

    वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज (न्यायालय विवाह) कर ली है और वह अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर: पत्नी के छोड़कर जाने से टूटे पति ने लगाई फांसी, 5 बेटों और 3 बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़