मुंगेर: पत्नी के छोड़कर जाने से टूटे पति ने लगाई फांसी, 5 बेटों और 3 बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंगेर के कौड़ा मैदान में पत्नी के छोड़कर चले जाने से आहत रविंद्र यादव (57) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी के जाने के बाद से गहरे मानसिक तना ...और पढ़ें

पत्नी के छोड़कर जाने से टूटे पति ने लगाई फांसी, 5 बेटों और 3 बेटियों के टूटा दुखों का पहाड़ (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कौड़ा मैदान में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से आहत एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक ओ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान कौड़ा मैदान निवासी रविंद्र यादव (57) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले उनकी पत्नी आशा देवी किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के अचानक चले जाने के बाद से रविंद्र यादव गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा।
बेवफाई और समाज में बदनामी
स्वजन और स्थानीय लोगों के अनुसार पत्नी की बेवफाई और समाज में हो रही बदनामी से वह पूरी तरह टूट चुका था तथा गुमसुम रहा करता था। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था।
इसी तनाव में आकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
मृतक अपने पीछे पांच बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गया है। बच्चे पहले ही मां के घर छोड़कर चले जाने के सदमे से उबर नहीं पाए थे कि अब उनके उपर से पिता का भी साया छिन गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर: घर के बरामदे में सो रहे युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- रात में खौफनाक सफर : भागलपुर से जमालपुर तक डेमू अनुभव, समय पर नहीं ट्रेनें, रोशनी तो है लेकिन सुरक्षा नहीं