श्रावणी मेला 2026: बांका में कांवड़िया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में, दिल्ली की तर्ज पर होगी लाइटिंग
श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बांका में 54 किलोमीटर लंबे कांवड़िया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें दिल्ली की तर्ज पर विशेष लाइटिंग की व्यवस ...और पढ़ें

HighLights
कांवड़िया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में।
दिल्ली की तर्ज पर विशेष लाइटिंग व्यवस्था।
सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का जोर।
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष हैं। इसके साथ ही बांका जिले के 54 किलोमीटर लंबे कांवड़िया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात जुटा है।
जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में कांवरिया पथ को आकर्षक स्वरूप देने के साथ सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दिल्ली की तर्ज पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था
मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए इस बार दिल्ली की तर्ज पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। बिहार-झारखंड सीमा स्थित धौरी यात्री प्रवेश द्वार को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कांवड़िया पथ पर गंगा की महीन बालू बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और स्वागत बैनर लगाने का काम तेजी से जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देशन में बेलहर और जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के धौरी, जोरीपार, मधुकरपुर, शिवलोक, दसपसैया, चंदननगर, जिलेबिया मोड़, जिलेबिया पहाड़ और नीमाटांड़ सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस शिविर स्थापित किए जाएंगे।
पुलिस कैंप के स्थान चिह्नित
कटोरिया, सुईया और चांदन थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कैंप के स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। नियंत्रण कक्ष और उप-नियंत्रण कक्ष के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है।
बेलहर एसडीपीओ रविंद्रमोहन प्रसाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के ठहराव और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं बीडीओ कुमार सौरभ भी लगातार कांवड़िया पथ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि मंगलवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
खबरें और भी
धौरी स्थित यात्री प्रवेश द्वार को भव्य रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार श्रावणी मेला उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: बांका में 54 KM लंबे कांवड़िया पथ पर 300 सफाईकर्मी संभालेंगे कमान, 24 घंटे होगी सफाई