यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में गजब हो गया भाई! कार ड्राइवर का चालान काट ट्रैफिक पुलिस बोली- हेलमेट क्यों नहीं पहना?
बांका के पंजवारा में यातायात पुलिस ने कार सवार ऋषिकेश झा से हेलमेट न पहनने का जुर्माना वसूला। ऋषिकेश को ...और पढ़ें

HighLights
- कार सवार से हेलमेट न पहनने का जुर्माना |
- पुलिस ने बताया तकनीकी गलती से कटा चालान |
- यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल |
संवाद सूत्र, पंजवारा (बांका)। यातायात पुलिस ने एक अनोखी घटना के तहत कार सवार से हेलमेट न पहनने के जुर्म में जुर्माना वसूला है। यह घटना मंगलवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के रकोली गांव में हुई।
ऋषिकेश झा अपनी कार से शंभूगंज जा रहे थे, तभी इंग्लिश मोड़-शंभूगंज पथ पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। कुछ समय बाद ऋषिकेश को उनके मोबाइल पर एक हजार रुपए का ऑनलाइन चालान का मैसेज प्राप्त हुआ।
इस चालान में उल्लेख था कि बाइक सवार दो व्यक्तियों ने हेलमेट न पहनने के कारण जुर्माना भरा है। ऋषिकेश का कहना है कि वह कार चला रहे थे और जिस वाहन नंबर पर हेलमेट न पहनने का जिक्र है, वह उनके कार का रजिस्ट्रेशन नंबर है।
इस मामले पर यातायात थाना प्रभारी संजय सत्यार्थी ने बताया कि यह एक मानवीय भूल थी। वास्तव में, वहां पर मानक से अधिक स्पीड में वाहन चलाने का मामला था, लेकिन तकनीकी गलती के कारण हेलमेट के जुर्माने का चालान कट गया।
उन्होंने कहा कि इस गलती को सुधारने का विकल्प उपलब्ध है और शिकायत मिलने पर आवश्यक सुधार किया जाएगा। इस घटना ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज, पटना की तरह अन्य शहरों में होने जा रहा ये नया काम
यह भी पढ़ें- औरंगाबाद-पटना को जोड़ने वाली सड़क होगी फोरलेन, डीएम ने पथ निर्माण विभाग को लिखा पत्र
