Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: बेगूसराय-रोसड़ा पथ को फोरलेन बनाने की तैयारी, डीएम ने पटना भेजी चिट्ठी; जल्द मिल सकती है मंजूरी

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 08:38 PM (IST)

    Begusarai News बेगूसराय के जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला के द्वारा बेगूसराय-रोसड़ा टू लेन पथ का चौड़ीकरण कर फोर लेन करने हेतु अपर मुख्य सचिव पथ न ...और पढ़ें

    बेगूसराय-रोसड़ा पथ में फोर लेन रोड बनाने की तैयारी (जागरण)
    बेगूसराय-रोसड़ा पथ में फोर लेन रोड बनाने की तैयारी (जागरण)

    HighLights

    1. ट्रैफिक लोड अधिक रहने से फोर लेन रोड निर्माण की आवश्यकता है
    2. बेगूसराय जिला हर दृष्टिकोण से अत्याधिक महत्वपूर्ण शहर है

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai News: बेगूसराय के जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला के द्वारा बेगूसराय-रोसड़ा टू लेन पथ का चौड़ीकरण कर फोर लेन करने हेतु अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया कि बेगूसराय से रोसड़ा जाने वाली एसएच 55 जिसकी दूरी लगभग 48 किलोमीटर है, उसमें ट्रैफिक लोड अत्यधिक है।

    ट्रैफिक लोड अधिक रहने से फोर लेन रोड निर्माण की आवश्यकता है। उपरोक्त सड़क बेगूसराय से भाया मंझौल, चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर होते हुए रोसड़ा घाट तक जाती है। रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जगह जाने का यह एक प्रमुख मार्ग है।

    वर्तमान समय में ट्रैफिक लोड अधिक होने के कारण आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होते रहती है तथा जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

    बेगूसराय जिला हर दृष्टिकोण से अत्याधिक महत्वपूर्ण शहर है। बेगूसराय से रोसड़ा एसएच 55 के चौड़ीकरण कर फोर लेन के निर्माण होने से बेगूसराय से लोगों को रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी आदि जिलों में आवागमन करने मे सुविधा होगी एवं समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। लोगों में रोजगार के अवसर बढ़ेगें, ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर में जाकर अपना रोजगार कर सकेंगे।

    उपरोक्त सड़क के चौड़ीकरण होने से जिले के लगभग आधे दर्जन प्रखंडों को इसका सीधा फायदा होगा तथा इससे जिले के विकास को गति मिलेगी। बतातें चलें कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान भी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बेगूसराय-रोसड़ा पथ के चौड़ीकरण करने के संबंध में मांग उठाई गई थी, जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग बिहार पटना को इस संबंध में पत्र लिखा है।

    खबरें और भी

    बाईपास रोड के कुछ मुख्य काम हैं:

    1. यातायात की भीड़भाड़ कम करना: बाईपास रोड शहर के अंदरूनी हिस्सों से होकर गुजरने वाले यातायात को शहर के बाहरी हिस्सों से होकर गुजरने का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है, जिससे शहर के अंदरूनी हिस्सों में यातायात की भीड़भाड़ कम होती है।

    2. यातायात की गति बढ़ाना: बाईपास रोड शहर के अंदरूनी हिस्सों से होकर गुजरने वाले यातायात को शहर के बाहरी हिस्सों से होकर गुजरने का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है, जिससे यातायात की गति बढ़ जाती है।

    3. शहर के निवासियों को सुविधा प्रदान करना: बाईपास रोड शहर के निवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है और उन्हें शहर के बाहरी हिस्सों से होकर गुजरने का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है।

    4. आर्थिक विकास में योगदान देना: बाईपास रोड शहर के आर्थिक विकास में भी योगदान देता है, क्योंकि यह शहर के बाहरी हिस्सों से होकर गुजरने वाले यातायात को शहर के अंदरूनी हिस्सों में आने से रोकता है, जिससे शहर के व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलता है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के इस शहर में बना पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, अगले महीने से फर्राटे भर सकेंगे वाहन

    Khagaria News: दियारा की तस्वीर बदलने की तैयारी, नाव की सवारी से मिलेगी मुक्ति; 28 करोड़ आएगा खर्च